Dance Ka Video: साड़ी में किया माइकल जैक्सन वाला डांस, इंटरनेट पर छा गई बिहार की ये महिला | देखिए
Dance Ka Video: देख सकते हैं कि बिहार की महिला किस तरह साड़ी में माइकल जैक्सन के कठिन डांस स्टेप आसान तरीके से कर रही है. उसका यह वीडियो जिसने भी देखा दंग रह गया.
साड़ी में किया गजब का डांस. (Photo/Instagram)
- साड़ी में महिला का गजब डांस
- माइकल जैक्सन के गाने पर डांस
- इंटरनेट पर वीडियो ने मचाई धूम
- बिहार की लड़की ने मचाया धमाल
Dance Ka Video: सोशल मीडिया की वर्चुअल दुनिया में रोजाना हजारों वीडियो अपलोड होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो अपनी अतरंगी क्रिएटिविटी और टैलेंट के दम पर इंटरनेट पर 'गदर' काट देते हैं. इस समय एक ऐसा ही वीडियो टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है, जिसे देखने के बाद लोग दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हैं. अमूमन जब भी वैश्विक पॉप स्टार किंग माइकल जैक्सन के आइकॉनिक 'मूनवॉक' की बात होती है, तो हमारे दिमाग में चमकीले कोट-पेंट, खास तरह के स्नीकर्स, हैट और एक मॉडर्न वेस्टर्न लुक की छवि उभरती है लेकिन बिहार की एक बेटी ने इस पूरी धारणा को एकदम उलट कर रख दिया है. माथे पर सजी एक छोटी सी बिंदिया, बदन पर लिपटी साधारण सी साड़ी और पैरों में माइकल जैक्सन जैसी बिजली... इस 'बिहारी बाला' के गजब के हुनर ने अच्छे-अच्छे डांसर्स को हैरान कर दिया है.
साड़ी में महिला का गजब डांस
वायरल हो रहे इस छोटी से वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक लड़की नीले रंग की बेहद सिंपल साड़ी पहने, और माथे पर बिंदिया लगाए बिल्कुल सादे लुक में कैमरे के सामने आती है. पहली नजर में उसे देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि अगले ही पल क्या होने वाला है. लेकिन जैसे ही बैकग्राउंड में माइकल जैक्सन का ऑल-टाइम हिट और एवरग्रीन ट्रैक 'Billie Jean' बजना शुरू होता है, यह लड़की अपनी जगह से पीछे की तरफ ऐसा जादुई और स्मूथ मूनवॉक करती है कि देखने वाले अपनी पलकें झपकाना भूल जाते हैं.
गजब का संतुलन
फैशन और डांस एक्सपर्ट्स भी इस बात को मानते हैं कि साड़ी जैसे पारंपरिक, ढीले और भारी पहनावे में पैर के मूवमेंट को इतना सटीक रखना और शरीर का संतुलन बनाए रखना बेहद कठिन काम है. जरा सी चूक होने पर साड़ी में पैर फंसने या गिरने का डर रहता है, लेकिन इस लड़की ने बिना किसी हिचकिचाहट के, बेहद सहजता के साथ इस सिग्नेचर स्टेप को जिस परफेक्शन से कॉपी किया है, वह वाकई काबिले-तारीफ है. पैर का इतना सटीक संतुलन और शानदार बॉडी कंट्रोल ही इस वीडियो की सबसे बड़ी यूएसपी बनकर उभरा है.
यहां देखिए वायरल वीडियो:
नई इंटरनेट सेंसेशन?
साड़ी में इस कमाल के फुटवर्क से रातों-रात सनसनी फैलाने वाली इस टैलेंटेड डिजिटल क्रिएटर का नाम कोमल कुमारी है. इंस्टाग्राम की दुनिया में उन्हें लोग @komal__aadya हैंडल से जानते हैं, जहां उनके हजारों फॉलोअर्स हैं. कोमल अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पारंपरिक भारतीय परिधानों में भरतनाट्यम, विभिन्न लोक नृत्य और मगही भाषा में मजेदार रील्स पोस्ट करती रहती हैं लेकिन उनके इस 'साड़ी मूनवॉक' वाले अनोखे फ्यूजन प्रयोग ने व्यूज, लाइक्स और शेयरिंग के मामले में अब तक के अपने सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. उनका यह वीडियो हर प्लेटफॉर्म पर तेजी से री-शेयर किया जा रहा है.
तारीफों की बाढ़
वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कमेंट्स और तारीफों का एक बड़ा सैलाब आ गया है. लोग लड़की के हुनर और उसके शुद्ध देसी अंदाज के दीवाने हो गए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'माथे पर बिंदिया और सिंपल साड़ी के साथ माइकल जैक्सन का ऐसा बेहतरीन कॉम्बिनेशन आज से पहले कभी नहीं देखा, इसे कहते हैं असली गर्दा उड़ाना.' दूसरे यूजर ने तारीफ में लिखा, 'भारी कपड़ों में इतना स्मूथ फुटवर्क और स्लाइडिंग मोशन बनाए रखना कोई आसान खेल नहीं है, इस बिहारी बाला ने वाकई कमाल कर दिया.' वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'अगर आज खुद पॉप किंग माइकल जैक्सन जिंदा होते और इस वीडियो को देखते, तो वो भी इस देसी स्टाइल के फैन हो जाते और खड़े होकर तालियां बजाते.'
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें