Dance Ka Video: 'धूम अगेन' गाने पर विदेशी दूल्हे ने किया जोरदार डांस, देखते ही फैन हो गए ऋतिक रोशन | आप भी देखिए

Dance Ka Video: वायरल हो रहे डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन के गाने 'धूम अगेन' गाने पर किस तह विदेशी दूल्हे ने धमाकेदार डांस कर सबको फैन बना लिया.

Published date india.com Published: June 11, 2025 9:17 PM IST
Dance Ka Video

Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो ने तहलका मचा दिया है. इसमें एक विदेशी दूल्हा बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के सुपरहिट गाने ‘धूम अगेन’ पर जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो पुर्तगाल में हुई एक डेस्टिनेशन वेडिंग का है, जहां एक विदेशी दूल्हा अपनी देसी दुल्हन के लिए शादी में बॉलीवुड डांस परफॉर्मेंस देता है. खास बात यह है कि इस वीडियो के पोस्ट होते ही इसे लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर अपने-अपने रिएक्शन पोस्ट कर रहे हैं.

विदेशी दूल्हा का डांस

ध्यान खींच रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे के दोस्त उसके चारों तरफ घेरा बनाकर नाचते हैं, और जैसे ही ‘धूम अगेन’ का म्यूजिक शुरू होता है. दूल्हा अपनी बनियान में आकर जबरदस्त डांस करने लगता है. ऋतिक रोशन के आइकॉनिक स्टेप्स को हूबहू कॉपी करते हुए उसने ऐसा परफॉर्म किया कि शादी का माहौल तालियों की गूंज से भर गया. डांस वीडियो की खास बात यह भी है कि उसके दोस्त जो टक्सीडो में थे, वह खुद को पीछे कर दूल्हे को डांस फ्लोर पर पूरी लाइमलाइट में ले आए.

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो को यहां:

ऋतिक भी हुए फैन

दूल्हे की बॉडी लैंग्वेज, एनर्जी और स्टेप्स देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह लंबे समय से इस परफॉर्मेंस की तैयारी कर रहा हो. लोगों ने उसकी तारीफ करते हुए लिखा कि यह विदेशी नहीं, असली देसी दिल वाला है. वायरल हो रहा यह डांस परफॉर्मेंस इतना शानदार था कि खुद ऋतिक रोशन भी इसे देखकर इंप्रेस हो गए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो के कमेंट सेक्शन में आग वाला इमोजी पोस्ट कर अपनी पसंद जाहिर की. साथ ही उन्होंने लिखा है, ‘मुझे यह पसंद आया.’ वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल @letteringbysav पर शेयर किया गया है. दूल्हे की इस परफॉर्मेंस ने साबित कर दिया कि बॉलीवुड का क्रेज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.