डांस का ये वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है. (Photo/X)
Bhabhi Ke Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर देसी डांस से जुड़े वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. इनमें कभी शादी-ब्याह में युवाओं का डांस चर्चा में रहता है तो कभी गांव की महिलाओं का अंदाज इंटरनेट पर छा जाता है. इसी कड़ी में एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घूंघट में नजर आ रहीं दो भाभियों ने डीजे फ्लोर पर ऐसा धमाल मचाया कि पूरा गांव बेस देखता रहा गया. वायरल क्लिप में दिखाई देता है कि किसी गांव में समारोह या शादी जैसा माहौल है, जहां तेज डीजे म्यूजिक बज रहा है. इसी बीच साड़ी और लंबा घूंघट डाले दो महिलाएं अचानक डांस फ्लोर पर उतर आती हैं. चेहरा पूरी तरह घूंघट से ढका होने के बावजूद उनके डांस का जोश और कॉन्फिडेंस किसी प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं लगता.
वायरल वीडियो में देखेंगे कि जैसे ही डीजे की बीट तेज होती है, दोनों भाभियां ऐसे लटके-झटके दिखाती हैं कि आसपास खड़े लोग तालियां बजाने लगते हैं. वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसमें देसी संस्कृति और मॉडर्न डीजे कल्चर का अनोखा मेल देखने को मिलता है. गांव में घूंघट डाले महिलाएं जिस बेफिक्री के साथ डांस कर रही हैं, उसने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है. कई लोगों का कहना है कि अब गांवों में भी महिलाएं खुलकर खुशियां मना रही हैं और अपनी झिझक छोड़कर अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं.
मालूम हो वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसके बाद से यह तेजी से वायरल हो गया. हजारों लोग इसे देख चुके हैं और लगातार इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि ऐसा एनर्जेटिक डांस बहुत कम देखने को मिलता है, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि भाभियों ने तो पूरा माहौल ही बदल दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.