Dangerous Firecracker Experiment Inside Car Video Goes Viral On Diwali Safety Warning For People
Viral Video: कार के अंदर बैठ पटाखे जलाने लगा शख्स, बाहर फेंकने से पहले हुआ कुछ ऐसा जिसे देख दहल गए लोग | देखें वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है की एक शख्स कार पटाखे जलाते हैं हुए दिखता है फिर जो होता है उसे देख हर कोई दंग रह जाता है.
Viral Video: दिवाली का त्योहार आते ही देशभर में रौनक बढ़ जाती है लोग अपने घरों को सजाने लगते हैं और आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजियों से चमक उठता है. हालांकि, पटाखों पर बैन होने के बावजूद कई जगह लोग नियमों की अनदेखी करते हुए इन्हें जलाते हैं. दिवाली से पहले ही बाजारों में पटाखों की मांग बढ़ जाती है और शोर-शराबे का माहौल बनने लगता है लेकिन कई बार यह मजा हादसे में भी बदल जाता है, खासकर जब लोग बिना सावधानी के पटाखे जलाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
कार में बैठ पटाखा जलाने लगा शख्स
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है की एक शख्स कार के अंदर ही पटाखा जलाने की कोशिश करता है. उसका इरादा था कि पटाखा जलाकर वह उसे खिड़की से बाहर फेंक देगा, लेकिन चीजें उसकी योजना के मुताबिक नहीं होतीं. पटाखा जलाने के दौरान गलती से चिंगारी दूसरे पटाखे में लग जाती है और वो भी आग पकड़ लेता है. शख्स जैसे ही खिड़की खोलकर पटाखे फेंकने की कोशिश करता है, दोनों पटाखे कार के अंदर ही फट जाते हैं. कुछ ही सेकंड में गाड़ी आग की लपटों से भर जाती है और तेज धमाका सुनाई देता है.
वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @FAFO_TV नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, इस वीडियो को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग लाइक भी कर चुके हैं. इस वीडियो को देख अबतक कई लोग कमेंट भी कर चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, “कार में पटाखे जलाने की क्या जरूरत थी? वह बाल-बाल बचा.” दूसरे ने कहा, “लड़के को उसी वक्त सबक मिल गया कि ऐसा करना कितना खतरनाक हो सकता है.” वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “उसकी आंखों के सामने फाइनल डेस्टिनेशन वाला सीन हो गया.” सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं जिसे देख हर कोई दंग रह जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.