Dangerous Stunt Video: मौत को छूकर लौटा रूसी युवक! खौफनाक स्टंट देख लोगों की रूह कांप गई | देखें वायरल वीडियो

Chebotarev Evgeny Stunt Video: रूसी युवक का खौफनाक स्टंट सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. मौत को चुनौती देते हुए किए गए इस खतरनाक कारनामे का वीडियो वायरल होते ही लोगों की रूह तक कांप गई!

Published date india.com Published: December 5, 2025 10:55 PM IST
Chebotarev Evgeny Stunt Video
खतरनाक स्टंट का वीडियो

Chebotarev Evgeny Stunt Video: अपने खतरनाक और हैरतअंगेज स्टंट्स से सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाले रूसी डेयरडेविल एवगेनी चेबोतारेव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस फेमस स्टंटमैन ने हाल ही में एक ऐसा जानलेवा कारनामा किया है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि यह बंदा सचमुच मौत को छूकर लौटा है. स्टंट के दौरान एवगेनी को चेहरे पर गंभीर चोट लगी है. इसका वायरल वीडियो देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है.

स्टंट में हुई भयंकर चूक, चेहरे के बल गिरा स्टंटमैन

एवगेनी 2023 में दो ऊंची इमारतों के बीच कार कुदाने जैसे खौफनाक स्टंट से चर्चा में आए थे. इस बार वह 10 टायरों के एक ऊंचे ढेर पर खड़े थे. सामने से एक तेज रफ्तार कार सीधे टायरों के ढेर की तरफ बढ़ रही थी. प्लानिंग के अनुसार, कार के टकराने से ठीक पहले एवगेनी को बैकफ्लिप मारकर कार के ऊपर से सुरक्षित सड़क पर लैंड करना था. हालांकि, स्टंटमैन ने बैकफ्लिप तो सही मारी, लेकिन लैंडिंग के वक्त उनसे भयंकर चूक हो गई.

गंभीर चोट के बाद एवगेनी को मिली नसीहत

गलत जजमेंट के कारण एवगेनी कार के ऊपर से होते हुए सीधे चेहरे के बल सड़क पर गिरे. इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. वायरल क्लिप के आखिर में एवगेनी को सड़क पर बैठकर दर्द से कराहते हुए देखा जा सकता है, जो उनके स्टंट की भयावहता को दिखाता है. अगर जरा सी भी चूक होती और वह सिर के बल गिरते, तो कोई भी बड़ी अप्रिय घटना घट सकती थी. यह खौफनाक वीडियो कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर चुका है. कमेंट सेक्शन में लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उन्हें नसीहत दी है कि जीवन अनमोल है, उसके साथ खिलवाड़ मत करो.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.