Viral Video: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फिल्मी अंदाज में वारदात, बाइक से गिराया, थप्पड़ मारे और 85 लाख लूटकर फरार हुए बदमाश

Delhi-Lucknow Highway Viral Video: सोशल मीडिया पर लूट का एक हैरान कर देने वाला वीडियो तूफान की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार बदमाश बीच हाइवे पर एक शख्स से करीब 85 लाख रुप्ये लूट लेते हैं. इस पूरे मामले का वीडियो वायरल है. देखें पूरा वीडियो...

Published date india.com Published: December 26, 2025 11:19 PM IST
Delhi Lucknow Highway Robbery Viral Video
Delhi Lucknow Highway Robbery Viral Video

हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े हुई 85 लाख रुपये की लूट ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है. यह वारदात बिल्कुल किसी फिल्मी सीन जैसी थी, जहां बाइक सवार बदमाशों ने चलते वाहन को निशाना बनाकर बड़ी रकम लूट ली. जानकारी के अनुसार, नोएडा के एक व्यापारी ने अपने मुनीम को जरूरी लेन-देन के लिए 85 लाख रुपये देकर हापुड़ भेजा था. काम पूरा न होने पर मुनीम जब रकम लेकर वापस लौट रहा था, तभी बदमाशों ने उसे रास्ते में घेर लिया. इस घटना के बाद से व्यापारियों और आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. इस मामले का वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया हर कोई उसे देख हैरान रह गया.

बाइक से ओवरटेक कर दिया धक्का

यह पूरी घटना सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास एनएच-09 पर दोपहर करीब दो बजे हुई. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, दो बदमाश एक बाइक पर सवार होकर पहले मुनीम की बाइक को ओवरटेक करते हैं और फिर जानबूझकर अपनी बाइक उससे टकरा देते हैं. संतुलन बिगड़ने से मुनीम सड़क पर गिर जाता है. इसी दौरान पीछे बैठा बदमाश उसका कॉलर पकड़ लेता है, थप्पड़ मारता है और कनपटी पर तमंचा सटाकर धमकाता है. घबराए मुनीम से रुपयों से भरा बैग छीनकर दोनों बदमाश मौके से फरार हो जाते हैं. इस पूरी वारदात को बदमाश कुछ ही सेकंड में अंजाम देते हैं. वीडियो देख ऐसा मालूम चलता है कि बदमाशों ने ये लूट पूरी प्लानिंग के साथ किया है. यानी कि उन बदमाशों को पता था कि मुनीम के पास पैसे हैं और वह सीधा उन्हें लूटने के लिए हाइवे पर पहुंच जाते हैं.

यहां देखें वीडियो:

घायल मुनीम अस्पताल में भर्ती

सड़क पर गिरने और मारपीट के कारण मुनीम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. पीड़ित की पहचान अजयपाल के रूप में हुई है, जो गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी गोपाल गोयल के यहां मुनीम के तौर पर काम करता है. गोपाल गोयल का अनाज, घी और तेल का थोक व्यापार है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें जांच में जुटाई गई हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कार से बैकअप की आशंका

जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में यह भी देखा गया है कि मुनीम की बाइक के आगे एक कार चल रही थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को कार सवार लोगों का बैकअप भी मिल रहा था. हालांकि, पुलिस अब उस संदिग्ध कार की पहचान और ट्रैकिंग में जुटी है. मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड के खुलासे के लिए तीन विशेष पुलिस टीमें बनाई गई हैं, जो अलग-अलग एंगल से इस मामले की जांच कर रही हैं. साथ ही इस लूटकांड को लेकर पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर पूरी साजिश का खुलासा कर दिया जाएगा. हालांकि, इस घटना ने हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.