Delhi Metro Ka Video: दिल्ली मेट्रो में प्लेटफॉर्म पर ही पेशाब करने लगा शख्स, कैमरे में कैद हुआ शर्मनाक नजारा | देखें वीडियो

वायरल वीडियो में शख्स प्लेटफॉर्म पर ही पेशाब करते हुए कैमरे में कैद हुआ है. शख्स बड़ी बेशर्मी के साथ प्लेटफॉर्म पेशाब करता है और चला जाता है.

Published date india.com Published: January 20, 2026 9:01 AM IST
Delhi Metro Viral Video
दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर ही पेशाब करने लगा शख्स. (Photo/X)

Delhi Metro Ka Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हम चौंक जाते हैं. मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है. मगर अभी इन सबसे इतर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया गया है, जहां एक शख्स शर्मनाक हरकत करते हुए कैमरे में कैद हुआ है. हैरान हो जाएंगे इसमें शख्स मेट्रो प्लेटफॉर्म पर ही पेशाब करते हुए नजर आया है.

Shadi Ka Video: शादी में ऐसा सेहरा पहनकर आ गया दूल्हा, देखकर पूरा ससुराल कंफ्यूज हो गया | देखें वीडियो

प्लेटफॉर्म पर ही करने लगा पेशाब

दिल्ली मेट्रो जो अपनी सफाई और अनुशासन के लिए दुनिया भर में मशहूर है, वहां इस शर्मनाक घटना ने सबको हैरान कर दिया है. इसमें शख्स प्लेटफॉर्म पास खड़े-खड़े ही पेशाब करने लगता है. ये नजारा कैमरे में कैद हो गया. इस घटना के बाद लोगों के गुस्सा फूट पड़ा है और शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति, जो पीले-भूरे स्ट्राइप वाली स्वेटर और ग्रे पैंट पहने हुए है, हाथ में हेलमेट पकड़े हुए प्लेटफॉर्म पर खड़ा है. अचानक वो दीवार की तरफ मुंह करके पेशाब करने लगता है, जैसे कि वो कोई सार्वजनिक शौचालय हो.

क्या बोले नेटिजन्स

आसपास यात्री आ-जा रहे हैं, लेकिन वो बेफिक्र अपनी हरकत जारी रखता है. वीडियो महज कुछ सेकंड का है, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है. लोगों का कहना है कि ये सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि हमारे समाज में सिविक सेंस की कमी का सबूत है. एक यूजर ने ट्वीट किया, दिल्ली मेट्रो को वर्ल्ड क्लास रखने के लिए कितनी मेहनत लगती है, और ऐसे लोग सब बर्बाद कर देते हैं. सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.’ वहीं दूसरे ने मांग की, ऐसे लोगों पर भारी जुर्माना और लाइफटाइम बैन लगाओ, ताकि सबक मिले.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

एक्स पर देखें वीडियो

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. मालूम हो कि पहले भी मेट्रो में थूकने, कचरा फेंकने या अन्य असामाजिक हरकतों पर जुर्माना लगाया जाता रहा है. मालूम हो वीडियो एक्स पर @OrissaPOSTLive नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.