Delhi Metro Ka Video Viral Video South Delhi Boy And Jamanapar Man Conflict Gone Viral Happened In Delhi Metro In Yellow Line
Delhi Metro Ka Video: साउथ दिल्ली के लड़के से भिड़ा जमनापार वाला लड़का, फिर जो हुआ हंस-हंसकर गिर जाओगे- देखें वीडियो
Delhi Metro Ka Video: वीडियो में साउथ दिल्ली का लड़का और जमनापार का शख्स एक-दूसरे से भिड़ गए. जमनापार वाले शख्स की बोली सुनकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
Delhi Metro Ka Video: सोशल मीडिया पर मेट्रों से जुड़े कई सारे वीडियो वायरल होते रहते है. कभी मेट्रो में ढोलक मजीरे बजाकर महिलाएं डांस करती नजर आती हैं तो कभी कोई रील बनाते दिखता है. मेट्रो में लड़ाइयां भी खूब होती दिखती हैं. आए दिन किसी न किसी के बीच की लड़ाई का वीडियो वायरल होने लगता है. ऐसा ही एक और लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में लिखे कैप्शन से पता चला कि ये वीडियो दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन का है. इसमें साउथ दिल्ली का लड़का और जमनापार का शख्स एक-दूसरे से भिड़ गए. मेट्रों में उनकी लड़ाई देखकर लोगों को गुस्सा कम हंसी ज्यादा आ रही है.
मेट्रो में भिड़े दो बंदे
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि साउथ दिल्ली का लड़का और जमनापार का शख्स एक-दूसरे से भिड़ गए. दरअसल, किसी छोटी सी बात को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि दोनों लोग गाली-गलौज तक उतर आए. ये मंजर देखकर वहां पर खड़े एक शख्स ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वीडियो खूब वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को इसलिए ज्यादा पसंद कर रहे क्योंकि जमनापार वाले शख्स की बोली और हाजिरजवाबी लोगों को भा गई. वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है.
ये मेट्रो का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो को Trolls Official ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. पोस्ट करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा कि “ये दिल्ली मेट्रो नहीं, लड़ाई का मैदान है.” वीडियो पर लाखों व्यूज हैं. कई सारे लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा- “अरे हाथापाई करो यार.” दूसरे यूजर ने लिखा- “आखिरी में मजा आ गया, जब उसने बोला, मदनपुरी के छपरी.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.