Metro Ka Video: दिल्ली मेट्रो बना कुश्ती का अखाड़ा, अंकल और लड़के बीच खूब चले लात-घूंसे | देखें वीडियो

Metro Ka Video:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दि्ल्ली के मेट्रो में दो शख्स आपस में लड़ते हुए नजर आते हैं. इस स्टोरी में हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं.

Published date india.com Published: October 3, 2025 11:19 PM IST
Delhi Metro viral video
Delhi Metro viral video

Metro Ka Video: दिल्ली मेट्रो के कई अजीबोगरीब वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इन वीडियोज में कई बार कोई झगड़ते हुए नजर आता है तो कोई किसी के साथ प्रैंक करते हुए. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेट्रो के डिब्बे के अंदर ही दो यात्रियों के बीच जोरदार मारपीट देखने को मिलता है. ये क्लिप देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मेट्रो का कोच नहीं ये कुश्ती का अखाड़ा हो.

दिल्ली मेट्रो बना कुश्ती का अखाड़ा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक और एक अधेड़ उम्र का शख्स पहले गाली-गलौज में भिड़ते हैं और बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच जाती है. युवक आरोप लगाता है कि अंकल ने गंदी गालियां दीं, जिसके बाद वह उनका कॉलर पकड़ लेता है. यह देखकर दोनों एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगते हैं. अचानक हुई इस लड़ाई से आसपास बैठे यात्री डरकर इधर-उधर हट जाते हैं और डिब्बे में अफरा-तफरी मच जाती है.मारपीट के दौरान वीडियो में साफ दिख रहा है कि अधेड़ व्यक्ति एक जोरदार किक से युवक को गिरा देता है. तभी युवक का साथी भी लड़ाई में कूद पड़ता है और दोनों मिलकर अधेड़ शख्स को पकड़कर मारने लगते हैं. बीच-बचाव करने वाले यात्री कई बार लड़ाई रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन युवक बार-बार चिल्लाता है, “मां की गाली देगा?”

देखें वायरल वीडियो-

दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के यूजर ने शेयर किया गया है. इस वीडियो को ‘दिल्ली मेट्रो के भीतर अंकल और युवक में क्लेश’ के कैप्शन के साथ शेयर किया गया है. इस कई लोदों ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा कि अंकल की एक किक ने युवक को धूल चटा दी. दूसरे ने कहा कि ये दिल्ली मेट्रो नहीं, बैटलग्राउंड है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो आजकल अखाड़ा और प्यार का इजहार करने की सबसे सुरक्षित जगह बन गई है. एक ने तंज कसा कि दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.