Viral Video: डिलीवरी बॉय को ही रूम में बुला लिया, मगर ठंड में कंबल से नहीं निकलीं लड़कियां | वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video Today: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे ऑनलाइन ऑर्डर के बाद लड़कियां ऑर्डर रिसीव करने रूम से ही बाहर ही नहीं निकलीं. फ्रेम में फिर जो दिखा देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे.

Published date india.com Updated: January 10, 2026 11:47 AM IST
Girl Viral Video
डिलीवरी बॉय को रूम में बुलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (Photo/X)

Viral Video Today: सर्दियों की कड़कड़ाती ठंड में लोग अक्सर घर से बाहर निकलने से कतराते हैं. मगर जरुरत पड़ने पर घर से बाहर भी निकलना पड़ता है. हालांकि अभी एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. जहां दो लड़कियां अपनी सुविधा के लिए डिलीवरी बॉय को सीधे कमरे में बुला लिया. मगर किसी ने भी खुद कंबल से बाहर आने की जहमत नहीं उठाई. यह वीडियो Zepto डिलीवरी सर्विस से जुड़ा है जो अब वायरल है. वीडियो में दिखाया गया है कि एक कमरे में दो लड़कियां बिस्तर पर कंबल ओढ़े बैठी हैं. बाहर की ठंड से बचने के लिए उन्होंने Zepto से सामान मंगवाया, लेकिन डोरस्टेप डिलीवरी की बजाय डिलीवरी बॉय को अंदर आने के लिए कह दिया. डिलीवरी बॉय जो खुद ठंड से बचने के लिए हुडी, दस्ताने और हेलमेट पहने हुए है, कमरे में घुसता है और सामान बिस्तर के पास रख देता है.

Funny Video: बुढ़ापे में ताऊ जी सीखने लगे बाइक चलाना, मगर दो कदम में ही रोंगटे खड़े हो गए | देखें वीडियो

कंबल से बाहर नहीं निकली लड़कियां

लड़कियां कंबल से हाथ निकालकर पैसे देती हैं और सामान लेती हैं, लेकिन पूरे समय बिस्तर से नहीं उठतीं. वीडियो के बैकग्राउंड में कमरे की दीवार पर नंबर ‘101’ दिखाई देता है, जो किसी हॉस्टल या अपार्टमेंट का लगता है. यह क्लिप सबसे पहले एक्स यूजर @Deepeshpatel87 द्वारा शेयर की गई. वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा गया, दो महिलाएं ज़ेप्टो डिलीवरी वाले लड़के को रूम में अंदर बुलाती हैं, ठंड के कारण इनसे बिस्तर तक नहीं छोड़ा गया. लेकिन उस लड़के को रूम के अंदर तक बुलाना कहां तक सही है. हालांकि लड़का चुपचाप देकर और वैसे लेकर वापस चला गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

एक्स पर देखें वीडियो

क्या बोले नेटिजन्स

मालूम हो वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ डिलीवरी बॉय की शालीनता की तारीफ कर रहे हैं, जो लड़कियों की तरफ देखे बिना अपना काम करके चला गया. जबकि लड़कियों के ‘आलसीपन’ और डिलीवरी बॉय की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर @DineshRedBull ने कमेंट किया. किसी डिलीवरी बॉय को कमरे के अंदर बुलाना सही नहीं है. लेकिन उस लड़के का व्यवहार वाकई सराहनीय है. इंसानियत दोनों तरफ होनी चाहिए. वहीं @VoiceofRajniti ने चेतावनी देते हुए लिखा, अगर डिलीवरी वाला कोई गलत इंसान हुआ तो? ऐसे मामलों से दूर रहना चाहिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.