Desi Jugaad Ka Video: शख्स ने हेलमेट में लगा दिया वाइपर, देसी जुगाड़ देख हिल गए सभी | देखें वीडियो

Desi Jugaad Ka Video: वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स ने किस तरह हेलमेट को ही एडवांस बना दिया. फिर जो करके दिखाया हर कोई चौंक गया.

Published date india.com Published: December 26, 2025 2:14 PM IST
Desi Jugaad Ka Video

Desi Jugaad Ka Video: जुगाड़ के मामले में भारतीय लोगों को कोई तोड़ नहीं है. कम पैसे में यहां के लोग ऐसी-ऐसी चीजें बना देते हैं जिन्हें देखकर बड़े से बड़े बिजनेसमैन भी हक्के-बक्के रह जाए हैं. जुगाड़ से जुड़ा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसमें एक शख्स ने हेलमेट के अंदर ऐसी चीज फिट कर दी कि हर कोई चौंक गया. उसने फिर उसका फंक्शन दिखाया तो लोगों को आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ. इसे देखने के बाद नेटिजन्स एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहे हैं.

हेलमेट में लगा दिया जुगाड़

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स फर्श पर बाइक का हेलमेट रखा है. फिर दांत साफ करने वाले ब्रश में एक वाइपर फिट करता है. फिर उस वाइपर को वो हेलमेट के अंदर लाता है और बाहर से पेंच कर देता है. अब जैसे ही वाइपर हेलमेट में पूरी तरह फिट होता है. शख्स उसे पहन लेता है और फिर हेलमेट के शीशे पर जमी गंदगी को वाइपर से साफ कर देता है. उसका यह जुगाड़ जमकर वायरल हो रहा है. हेलमेट के शीशे पर अगर पानी भी जमा हो जाए तो इस जुगाड़ से हटाया जा सकता है. साथ में गंदगी शख्स ने हटा कर दिखा ही दिया.

यहां देखिए इस वीडियो को:

View this post on Instagram

A post shared by (@funny_videos_1240)

नेटिजन्स हुए इंप्रेस

जुगाड़ का यह वीडियो वाकई देखने लायक है. एक यूजर ने कॉमेंट में लिखा है, ‘यह जुगाड़ इंडिया से बाहर नहीं जान चाहिए.’ दूसरे ने लिखा है, ‘वाकई क्या दिमाग लगाया है बंदे ने.’ इसी तरह के रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं. इसे funny_videos_1240 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो को हजारों व्यूज भी मिल चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.