Diwali Gift Video A Company Distributed Diwali Gifts That Left Employees Of Other Companies Expressing Their Grief Watch The Viral Video
Diwali Gift Video: कंपनी ने बांटे ऐसे दिवाली गिफ्ट, लोगों ने कहा- ‘हमारे बॉस को टैग करो, थोड़ा सिखाओ इन्हें भी’ | देखें वायरल वीडियो
Diwali Gift Video: दिवाली के मौके पर एक कंपनी ने कर्मचारियों को ऐसे गिफ्ट दिए कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वीडियो देखकर अपना दर्द बया करने लगे और कहने लगे- "हमारे बॉस को टैग करो, थोड़ा सिखाओ इन्हें भी."
Diwali Gift Video: दिवाली पर गिफ्ट लेने-देने की परंपरा इस पर्व को और भी ज्यादा खूबूसूरत बनाती है. ऐसा ही एक गिफ्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.दिवाली करीब है और हर जगह इसकी तैयारियां भी चल रही हैं. दिवाली में कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को बोनस या गिफ्ट देती हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी कॉर्पोरेट कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को ट्रॉली बैग और मिठाई का बॉक्स सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर उनकी सीट पर रखा. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुबह ऑफिस आने से पहले ही ये गिफ्ट कर्मचारियों के लिए तैयार थे.
वायरल वीडियो ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो itsmeee_arushi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया और इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 12 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. वीडियो को 35 लाख से अधिक लाइक और 5 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं. कैप्शन में लिखा गया था, “Soan papdi crying in corner”, जो वीडियो को और मजेदार बनाता है. वीडियो को देखते ही सोशल मीडिया पर लोग इस कंपनी के अंदाज और कर्मचारियों के रिएक्शन को लेकर चर्चा करने लगे.
दिवाली गिफ्ट को लेकर सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया बेहद मजेदार और अलग-अलग रही. कई यूजर्स ने अपनी कंपनियों के हालात बताते हुए हंसते हुए कमेंट किया. एक यूजर ने लिखा, “हमारी कंपनी ने तो ले ऑफ कर दिया है.” जबकि दूसरे ने कहा, “भाई कंपनी का नाम बता दे मैं इस कंपनी को जॉइन करके ही रहूंगा.” वहीं एक ने लिखा-‘हमारे बॉस को टैग करो, थोड़ा सिखाओ इन्हें भी‘ वीडियो ने सोशल मीडिया पर इस बात को साबित कर दिया कि जब कर्मचारियों को सरप्राइज गिफ्ट मिलता है तो उनकी खुशी और उत्साह भी सोशल मीडिया तक पहुंच जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.