Diwali Ka Video Diwali Viral Video Doggy Escapes With Burning Sparkler In Its Mouth Cant Imagine What Happened Next
Diwali Ka Video: मुंह में जलती हुई फुलझड़ी लेकर भाग निकला डॉगी, मची ऐसी तबाही देखकर दंग रह जाएंगे
Diwali Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि डॉगी जलती हुई फुलझड़ी मुंह में दबोचकर भाग निकला और घर में पहुंच गया. फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा.
दिवाली के मौके पर डॉगी का ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है.
Diwali Ka Video: भारत के साथ दुनिया के अन्य देशों में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. त्योहार की खुशियां साझा करते हुए ढेरों वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं. मगर इनमें कुछ ऐसे होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं. दिवाली के मौके पर एक बार फिर ऐसा ही वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है. वायरल वीडियो एक डॉगी से जुड़ा है जो जलती हुई फुलझड़ी लेकर भाग गया. इसके बाद डॉगी ने ऐसी तबाही मचाई की आसपास मौजूद लोग भी भाग खड़े होते हैं.
फुलझड़ी लेकर भागा डॉगी
वायरल वीडियो में देखेंगे कि किसी ने घर के बाहर फुलझड़ी में आग लगा दी और खुद थोड़ी दूरी पर खड़ा हो गया. शख्स इस दृश्य को अपने कैमरे में भी कैद करता है. मगर इससे पहले फुलझड़ी जलती डॉगी वहां आ धमका और इसे अपने मुंह में दबोच लिया. मजेदार वीडियो में देखेंगे कि डॉगी फुलझड़ी लेकर घर में पहुंच गया. इधर जैसी ही फुलझड़ी ने अपना रूप दिखाया घर में मौजूद हर शख्स की कंपकपी छूट गई. लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आते हैं.
फ्रेम में आगे देखेंगे एक शख्स हिम्मत करके डॉगी से फुलझड़ी छीनता है और वापस सड़क पर रखता है. मजेदार है डॉगी एक बार फिर वहां आ धमका और फुलझड़ी लेकर भाग निकला. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सचमुच हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा. मालूम हो मजेदार वीडियो एक्स पर @DesiKing_ नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.