Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आता रहता है, जो लोगों को चौंका देता है या फिर हंसा देता है. कभी कोई अनोखा स्टंटवायरल होता है, तो कभी आम जिंदगी का कोई सीन लोगों का दिल जीत लेता है. ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब चर्चा में है, जिसे देखकर लोग मुस्कुरादे रहा हैं.
ऑटो की छत पर बैठा कुत्ता बना स्टार
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कुत्ता ऑटो रिक्शा की छत पर बैठकर बड़े आराम से सफर करता दिखाई देता है. लोग उसे प्यार से “डोगेश भाई” कहकर बुला रहे हैं. जिस आत्मविश्वास और शांति के साथ वह बैठा है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वह कोई वीआईपी हो. न डर, न घबराहट और न ही असंतुलन, बस पूरी शान के साथ आगे बढ़ता सफर। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
ट्रैफिक के बीच दिखा अनोखा सीन
वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर ट्रैफिक लगा हुआ है और गाड़ियां धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं. इसी दौरान एक ऑटोसबका ध्यान खींचता है, क्योंकि उसकी छत पर बैठा कुत्ता चारों ओर बड़े ध्यान से नजारे देख रहा है. पहली नजर में किसी को यकीन ही नहीं होता कि यह सच है. कुत्ता न तो हिलता है और न ही डरता है.
देखें वायरल
मुंबई में सफर सबका अलग होता है,
कोई अंदर बैठता है, कोई छत पर VIP मूड में।Dogesh Bhai ko Ab halke mai mat lena pic.twitter.com/BBzOLvppDF
जैसे ही सड़क पर मौजूद लोगों की नजर इस नजारे पर पड़ी, कई लोग चौंक गए. किसी ने तुरंत मोबाइल निकालकर वीडियो बना लिया. देखते ही देखते यह क्लिपसोशल मीडिया पर पहुंच गई और फिर तेजी से वायरल होने लगी. कुछ ही समय में हजारों लोगों ने इसे शेयर किया और मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए. किसी ने इसे दिन का सबसे क्यूटवीडियो बताया तो किसी ने कहा कि “अब सफर करने का स्टाइल यही होना चाहिए.” वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मएक्स पर @aalianadim नाम के यूजर ने शेयर किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.