By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
OMG! खेत में खेल रहे बच्चे पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Dogs Attack News: आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Dogs Attack News: उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा है. अब मुजफ्फरनगर में आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में छह साल के एक बच्चे की मौत हो गयी. पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली देवी ने बृहस्पतिवार को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित होशियारपुर गांव का निवासी देव (छह) बुधवार शाम खेतों में खेल रहा था, तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया. इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया. उन्होंने बताया कि आसपास मौजूद लोग उसे नाजुक हालत में अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला
देवी ने बताया कि पुलिस मामला दर्जकर जांच कर रही है. घटना की सूचना नगर निगम के अधिकारियों को भी दे दी गई है और आवारा कुत्तों को हटाने की मांग की गई है. इससे पहले बिजनौर से भी कुत्ते के हमले से जुड़ी खबर सामने आई थी. बीते दिनों यहां आवारा कुत्तों के हमले में आठ साल की एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दस और नौ साल की दो बच्चियां घायल हो गईं थीं. घटना मंडावर थाना क्षेत्र के नंगला माहेश्वरी गांव की थी.
घटना के संबंध में बताया गया था कि तीन बच्चियां अपने घर से जंगल में लकड़ियां बीनने गई थीं, तभी आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था. बीते महीने गाजियाबाद की एक सोसाइटी में कुत्तों का आतंक फिर देखने को मिला था. आवारा कुत्तों के झुंड ने पार्क में खेल रहे ढाई साल के मासूम पर हमला बोल दिया था. उसे खींचकर ले जाने लगे थे. पास खड़े व्यक्ति ने कुत्तों को भगाकर बच्चे की जान बचाई थी. इन घटनाओं को देख यहीं कहा जा सकता है कि आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने के सारे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं. क्योंकि आए दिन कुत्ते के हमले से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं. (इनपुट्स एजेंसी)
Also Read:
-
आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाने पर क्यों सता रहा 'वैक्यूम इफेक्ट का डर? जानिए होता क्या है यह, विज्ञान से समझिये इस समस्या का समाधान
-
आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाने पर क्यों सता रहा 'वैक्यूम इफेक्ट का डर? जानिए होता क्या है यह, विज्ञान से समझिये इस समस्या का समाधान
-
दिल्ली में बढ़ रहे हैं आवारा कुत्ते, हर दिन काट लेते हैं 2000, सीरियस हुआ नगर निगम.. जल्द मिलेगा जोन वाइज हेल्पलाइन नंबर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें