Dubai Ka Viral Video Latest Burj Khalifa Video Millions Of Dollars Thrown From Burj Khalifa This Video Shocked Everyone
Dubai Ka Video: बुर्ज खलीफा से नीचे फेंक दिए करोड़ों डॉलर, आम लोगों के साथ शेख भी लूटने लगे | देखें वीडियो
Dubai Ka Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में देखेंगे कि कैसे दो अमीरजादे ऊंची इमारत से लाखों करोड़ों डॉलर लुटाते हुए नजर आते हैं. फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है.
Dubai Ka Viral Video: भारतीय रुपये में एक डॉलर की कीमत 87.90 रुपये के करीब है. यानी 100 डॉलर खरीदने के लिए अच्छी रकम खर्च करनी पड़ेगी. मगर क्या हो जब कोई वही डॉलर लुटाने लग जाए. यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो दुबई का है, जहां अमीरजादों ने बुर्ज खलीफा से डॉलर की बरसात कर दी. दोनों ऊंची इमारत से इतना पैसा लुटाते हैं और शहर के आसमान में सिर्फ डॉलर ही हवा में उड़ते हुए नजर आते हैं. इससे सड़क पर फर्राटा भर रहे वाहनों की रफ्तार थम गई. इतना ही नहीं लोग गाड़ियों से उतरकर डॉलर लूटने लगे.
दुबई के आसमान में डॉलर की बरसात
वायरल हो रहे कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे दो युवा इमारत की चोटी पर हैं. दोनों के हाथ में लाखों करोड़ों डॉलर हैं. फ्रेम में देखेंगे कि दोनों युवा कैमरे में रिकॉर्डिंग करते हुए डॉलर लुटाते हैं. इधर जमीन पर खुद शेख भी डॉलर लूटते हुए नजर आते हैं. वीडियो के आखिर हिस्से में देखेंगे कि शेख लग्जरी गाड़ी से उतरकर डॉलर लूटते हुए नजर आते हैं. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब मजेदार भी लगता है.
मालूम हो वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने दोनों को ईश्वर को याद रखने की सलाह दी है. ऐसे ही एक यूजर ने सवाल पूछा क्या सच है. वहीं एक कमेंट में इसे एआई का कमाल बताया गया है. मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर yahyamardanshahi नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इंडिया डॉट कॉम हिंदी की इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.