Dulha Dulha Ka Video Brides Lover Suddenly Arrived At Wedding Father Happily Got Her Married To Lover Here Watch Full Video
Dulhan Ka Video: अचानक मंडप में पहुंच गया दुल्हन का प्रेमी, पिता ने देखा तो खुशी-खुशी करा दी शादी | देखें वीडियो
Dulha Dulhan Ka Video: वीडियो में देखेंगे कि विवाह के ठीक समय दुल्हन का प्रेमी मंडप में पहुंच गया. इधर प्रेमी को सामने देखकर दुल्हन पिघल गई और उसे सीने से लगा लिया.
पिता ने दुल्हन के प्रेमी के साथ करा दी उसकी शादी. (Photo/Instagram)
Bride Groom Video Today: दिल्ली के राजौरीगार्डन से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां एक पिता ने विवाह के दिन दुल्हन की शादी उसके प्रेमी से ही करा दी. पूरी घटना से जुड़ा वीडियोसोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. दावा किया गया कि विवाह के ठीक समय दुल्हन बनी लड़की का प्रेमी मंडम में पहुंच गया. वो घुटनों पर गिरकर उससे किसी और से विवाह ना करने की विनती करता है. इधर पास खड़े पिता को प्रेमी का ऐसा अपार प्रेम देखकर दिल पसीज गया और उन्होंने प्रेमी संग खुशी-खुशी बेटी का विवाह कर दिया.
पिता ने प्रेमी से कराई शादी
शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा विवाह को लेकर बहुत खुश हैं. इधर दुल्हन भी उसे मुस्कुराते हुए देख रही है. दोनों मंडप में सात फेरे लेने के लिए जाते हैं, मगर तभी दुल्हन का प्रेमी आ धमका. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक है. इसमें देखेंगे कि प्रेमी को सामने खड़ा देखकर दुल्हन पहले तो चौंक गई. मगर अपनी आंखों से आंसुओं को निकलने से नहीं रोक पाई. वहीं प्रेमिका को किसी और की दुल्हन बनता देख प्रेमी सीधे घुटने पर बैठ गया. मानो वो उससे अपने प्यार की भीख मांग रहा है.
चुपचाप चला गया दूल्हा
आखिर में देखेंगे प्रेमी को मंडप में देखकर दुल्हन अपने पिता की तरफ देखती है. मगर तब विवाह में मौजूद हर कोई हैरान रह गया जब पिता ने प्रेमी के साथ ही विवाह करने का निर्णय लिया. पिता खुद प्रेमी के हाथ में बेटी का हाथ देता है और दोनों का विवाह करा दिया. इधर बेचारा दूल्हा चुपचाप वापस लौट गया.
मालूम हो हैरान करने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. हालांकि इंडिया डॉट कॉम स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वीडियोएआई द्वारा बनाया गया लगता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.