Dulha Dulhan Ka Video: दहेज में बीस लाख और कार मांगने लगा दूल्हा, सुनते ही दुल्हन ने भगा दी पूरी बारात | देखें वीडियो

Bride Groom Video: वीडियो में दुल्हन खुद बताती है कि दूल्हा पक्ष उनसे बीस लाख रुपये और एक कार मांगता है जिसे पिता नहीं दे सकते थे. इसके बाद जो कुछ हुआ वाकई देखने लायक है.

Published date india.com Updated: December 14, 2025 4:32 PM IST
Trending Video
दूल्हा-दुल्हन का ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (Photo/X)

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो खूब शेयर किए जाते हैं. इनमें कुछ बेहद मजाकिया होते हैं तो कई बार भावुक कर देने वाला पल भी नजर आता है. मगर अभी दहेज के मामले से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है. वीडियो दुल्हन से जुड़ा है जिसने दहेज के लालची दूल्हे को बारात के साथ खाली हाथ लौटने पर मजबूर कर दिया. बताया गया कि विवाह से पहले भी दूल्हा पक्ष को भरपूर दहेज दिया गया. मगर विवाह में सात फेरों से ठीक पहले दूल्हा पक्ष अधिक दहेज की मांग करने लगा. इधर दुल्हन को जैसे ही इस बात की भनक लगी उसने विवाह ना करने का फैसला किया और दूल्हे को बेइज्जत होकर वापस लौटना पड़ा.

Dulhan Ka Video: शादी से दो घंटे पहले पूर्व प्रेमी से मिलने पहुंची दुल्हन, वायरल हो रहा मुलाकात का भावुक वीडियो | देखें

दुल्हन ने भगा दी बारात

वीडियो में दुल्हन बताती है कि वो शाम पांच बजे ही दुल्हन बनकर तैयारी बैठी थी. उसे बारात के आने का इंतजार करते हुए घंटे बीत गए. आखिर में रात के करीब दो बजे बारात आती है. मगर दरवाजे पर खड़े दुल्हन के पिता से दूल्हा पक्ष ने दहेज और देने की मांग कर दी. दुल्हन के पिता से कहा गया कि दूल्हे को बीस लाख रुपये और एक कार चाहिए. विवाह टूटने के बाद भावुक दुल्हन बताती है कि पिता की जितनी हैसियत थी उससे ज्यादा ही उन्होंने दहेज देने की कोशिश की है. दुल्हन ने कहा कि पिता ने दहेज में एसी, फ्रिज और फ्लैट के साथ सबकुछ दिया.

एक्स पर देखें वीडियो


क्या बोले नेटिजन्स

आखिर में दुल्हन कहती है कि इतना सबकुछ करने के बाद भी दूल्हा पक्ष विवाह में गाली-गलौज करने लगा. पूरे परिवार के साथ बुरा व्यवहार किया गया. दुल्हन ने कहा कि वो चाहती है कि उसके साथ अब इंसान होने चाहिए. मालूम हो दुल्हन से जुड़ा ये वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.