Dulha Dulhan Ka Video Dance Bhul Gaya Dulha Dulhe Ka Video Google Trends Groom Had Learnt Dance From Youtube But Forgot It On The Wedding Day Shadi Ka Video Went Viral
Dulha Dulhan Ka Video: यूट्यूब से डांस सीखकर आया था दूल्हा, मगर शादी वाले दिन ही भूल गया | देखें वीडियो
Dulha Dulhan Ka Video: देख सकते हैं कि किस तरह दूल्हा यूट्यूब से डांस सीखकर शादी में डांस शुरू कर देता है. मगर जो हुआ खुद की खिल्ली उड़वा बैठा.
Dulha Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई मजेदार वीडियो वायरल होता रहता है. इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो एक दूल्हे से जुड़ा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की रस्में चल रही हैं और स्टेज के सामने कई मेहमान कुर्सियों पर बैठे हुए हैं. तभी अचानक दूल्हा उठता है और डीजे की धुन पर डांस करने लगता है. शुरुआत में तो सबको लगता है कि दूल्हा कोई खास डांस परफॉर्मेंस दिखाने वाला है, लेकिन जैसे-जैसे वो आगे बढ़ता है, लोगों की हंसी नहीं रुकती. उसके स्टेप्स इतने अजीब होते हैं कि मेहमान ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं.
डांस भूल गया दूल्हा
वायरल वीडियो में साफ नजर आता है कि दूल्हा डांस करते हुए काफी कन्फ्यूज है. कई बार वो एक स्टेप शुरू करता है और फिर खुद ही भूल जाता है कि आगे क्या करना है. देखने वालों को लगता है कि शायद उसने यूट्यूब या सोशल मीडिया से डांस सीखने की कोशिश की थी, लेकिन असली मौके पर सब भूल गया. दूल्हे का चेहरा देखकर लग रहा था कि वह डांस में बहुत कोशिश कर रहा है, लेकिन उसके कदम और हाथ-पैर सब कुछ उल्टा-पुल्टा हो रहा था. वहीं मेहमानों को उसकी हालत देखकर खूब मजा आ रहा था और वे उसके हर मूव पर हंस रहे थे.
कुछ देर बाद वीडियो में दुल्हन की भी एंट्री होती है. जैसे ही दुल्हन आती है, दूल्हा उसे भी डांस के लिए खींचने लगता है. दुल्हन पहले तो हिचकिचाती है लेकिन फिर वह भी स्टेज पर आ जाती है. हालांकि, दूल्हा इतनी अजीब तरह से डांस कर रहा होता है कि दुल्हन खुद को हंसी से नहीं रोक पाती. दोनों की जोड़ी डांस फ्लोर पर तो होती है लेकिन माहौल किसी कॉमेडी शो जैसा बन जाता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है. लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और अलग-अलग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. किसी ने लिखा, “दूल्हा स्टेप भूल गया, लेकिन हंसी दिला गया”, तो किसी ने कहा, “यूट्यूब से सीखा और शादी में गड़बड़ कर दी.” वीडियो को shayaripriya01 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.