Dulha Dulhan Ka Video: शादी में दुल्हन ने किया ऐसा डांस, देखकर आंसू नहीं रोक पाया दूल्हा | देखें वायरल वीडियो

Dulha Dulhan Ka Video: ध्यान खींच रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा वैन्यू हॉल में मैरिज चेयर पर बैठा है, ठीक सामने दुल्हन एक गाने पर डांस कर रही है.

Published date india.com Published: July 6, 2025 10:15 AM IST
Dulha Dulhan Ka Video

Dulha Dulhan Ka Video: शादी समारोह में अक्सर डांस और कार्यक्रमों के बीच एक पल ऐसा भी आ जाता है, जो दिलों को छू जाता है. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाया गया है कि एक भव्य विवाह के आयोजन स्थल पर दूल्हा मैरिज चेयर यानी विशेष कुर्सी पर बैठा है. सामने ही उसकी दुल्हन ‘सरदार का ग्रैंडसन’ फिल्म के गीत ‘मैं तेरी हो गई’ पर डांस कर रही है. गीत की लाइनें जैसे ‘माही सबसे प्यारा, जहां कहेगा वहां रह लूंगी, हंस-हंसकर सबकुछ सह लूंगी’ पर दुल्हन ने बेहद भावुक होकर डांस किया, जिससे दूल्हे के दिल को छू गया.

दुल्हन के डांस पर इमोशनल हुआ दूल्हा

देख सकते हैं कि जैसे ही वह भावुक लाइनें सुनकर देखी, दूल्हा अपने होश खो बैठा. उसका चेहरा नम हो गया, और उसकी आंखों में आंसू छलक पड़े. भावुकता की इस चुप्पी ने तमाम मौजूद लोगों को भी इमोशनल कर दिया. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ पल के लिए दूल्हा उस प्यार और वचनबद्धता के जादू में खो गया, जिसे उसकी दुल्हन ने गीत के माध्यम से खूबसूरत तरीके से पेश किया. यह दृश्य सिर्फ भावनाओं का नहीं, बल्कि प्रेम और समझ का प्रतीक भी बन गया.

वीडियो यहां दिखेगा इंस्टाग्राम पर:

View this post on Instagram

A post shared by WedAbout.com (@wedabout)

वायरल हुआ नजारा

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि गीत सभी को बहुत पसंद आया और दुल्हन ने तुरंत दूल्हे की ओर बढ़कर उसके आंसुओं को पोछा, जैसे कह रही हो ‘मैं हूं ना.’ यह पल एकदम कोमल और खूबसूरत था. वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. जहां एक ओर यह शादी का मजेदार हिस्सा बन गया, वहीं दूसरी ओर यह वीडियो यह संदेश भी देता है कि सच्चा प्यार सिर्फ दिखावे से नहीं बल्कि भावनाओं से जुड़ा होता है. इस प्यार भरे डांस ने दोनों के बीच गहरे संबंध को दर्शाया और सबको प्यार की ताकत का एहसास कराया. वीडियो को wedabout नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.