
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Dulha Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया पर एक से एक वीडियो सामने आते हैं. उनमें ऐसे-ऐसे सीन दिखाई देते हैं जिसे देखकर कोई हंसी नहीं रोक पाता. फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो शादी से जुड़ा है. इसमें दूल्हा-दुल्हन फेरे लेते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान दूल्हे के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि वो मेहमानों के सामने ही हंसी का पात्र बन जाता है. उसकी हालत पर खुद दुल्हन भी अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाती है और अंत में दूल्हा भी हंस पड़ता है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है.
ध्यान खींच रहे वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन मंडप में दिखाई दे रहे हैं. सारी रस्मों के बाद वे फेरे लेना शुरू करते हैं. शादी स्थल पर सारे मेहमानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आ रही है. अभी फेरे पूरे भी नहीं हुए थे कि दूल्हे के साथ हादसा हो जाता है. आप देखेंगे कि कैसे अचानक दूल्हे की धोती ही खुल जाती है और वो असहज हो जाता है. फेरे रोक दिए जाते हैं और दूल्हा फिर धोती को दोबारा बांधता है. मगर इस क्रम में दुल्हन के साथ-साथ मेहमान भी हंसी रोक नहीं पाए.
दूल्हे के चेहरे पर भी स्माइल आ जाती है. धोती दोबारा बांधने के बाद ही फेरे पूरे होते हैं. शादी के सैकड़ों वीडियो आपने अभी तक देखे होंगे लेकिन ऐसा नजारा इससे पहले शायद ही किसी ने देखा होगा. वीडियो को anindian.in नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. हजारों लोग इसे देख चुके हैं और वीडियो खूब शेयर भी किया जा चुका है. हमेशा की तरह नेटिजन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. हालांकि ये स्पष्ट कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है. इसकी कोई पुष्टि इंडिया डॉट कॉम हिंदी नहीं करता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.