Dulha Dulhan Ka Video Groom Arrived At The Wedding Using Crane Leaving The Bride Terrified Watch Here Video
Dulha Dulhan Ka Video: दूल्हे की आसमानी एंट्री देखकर कांप गई दुल्हन, फिर जो दिखा बस यकीन नहीं करेंगे | देखें वीडियो
Shadi Ka Video: विवाह के इस वीडियो में देखेंगे कि दुल्हन मंडप में दूल्हे के इंतजार में बैठी है, मगर जैसे ही उसने दूल्हे की एंट्री देखी बेचारी के होश उड़ गए.
विवाह का ये वीडियो देखकर सचमुच किसी के भी होश उड़ जाएंगे. (Photo/Instagram)
Bride Groom Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हम चौंक जाते हैं. मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है. अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपके साथ दोनों होने वाला है. वायरल वीडियो दरअसल विवाह से जुड़ा है, जिसमें दूल्हे की आसमानी एंट्री देखकर बेचारी दुल्हन ही कांप गई. मगर इसके बाद जो कुछ हुआ देखकर हंसी भी बहुत आती है.
शुरुआत से देखेंगे कि दुल्हन मंडप में बैठी है. पास में पंडितजी भी बैठे नजर आते हैं. विवाह से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बस अब दूल्हे के आने का इंतजार है. सबके निगाह बस दूल्हे को खोज रही हैं. मगर एकाएक दूल्हे की आसमानी एंट्री ने सबको चौंका दिया. दरअसल दूल्हा क्रेन से खुद बांधकर मंडप में एंट्री लेता है. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा. इसमें आगे देखेंगे दूल्हे की एसी एंट्री देखकर विवाह करा रहे खुद पंडितजी तक हिल गए. बरहाल वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है.
बता दें कि वीडियो की सत्यता पर नेटिजन्स ने सवाल उठाए हैं. यूजर्स ने दावा किया कि वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है. हालांकि कई यूजर्स इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए शेयर कर रहे हैं. इंडिया डॉट कॉम हिंदी भी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए देखा जाना चाहिए. मालूम हो विवाह का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.