Dulha Dulhan Ka Video: जयमाला में अचानक 5 फीट ऊपर उछल गया दूल्हा, देखकर हिल गया ससुराल | देखें वीडियो

Dulha Dulhan Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह दूल्हा अचानक 5 फीट ऊपर उछल जाता है. उसे देखकर हर कोई हिल गया.

Published date india.com Published: October 8, 2025 10:03 AM IST
Dulha Dulhan Ka Video
दूल्हा ने की ऐसी हरकत

Dulha Dulhan Ka Video: शादी-ब्याह के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचते हैं. इसमें कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं. कुछ ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें जयमाला के दौरान दूल्हे की हरकत देखकर दुल्हन और उसके परिवार वाले हैरान रह जाते हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाई, दूल्हा भी उसे पहनाने के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन तभी दुल्हन के घरवाले उसे ऊपर उठा लेते हैं. ये शादी में मस्ती का एक सामान्य हिस्सा होता है, लेकिन दूल्हा इसे कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लेता है.

दूल्हे ने लगाई छलांग

शादी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन के घरवाले दूल्हे से हल्की मस्ती करते हैं. और उसे वरमाला डालने से रोकते हैं. अचानक फिर दूल्हा गुस्से या जोश में आकर एक कुर्सी पर चढ़ जाता है. फिर वहीं से सीधे छलांग लगाकर दुल्हन को वरमाला पहनाने की कोशिश करता है. इस दौरान दूल्हा तो गिरता ही है, साथ ही दुल्हन और उसके परिवार के कुछ सदस्य भी गिर जाते हैं. हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं. दुल्हन भी इस हरकत पर अपनी हंसी नहीं रोक पाती.

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो को:

वायरल हुआ वीडियो

शादी का यह फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘bridal_lehenga_designn’ नाम के एकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं. लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा, ‘दूल्हा तो सुपरमैन निकला,’ तो किसी ने कहा, ‘ऐसी शादी देखी नहीं कभी.’ शादी में होने वाली छोटी-मोटी मस्ती और ड्रामे अकसर लोगों को आकर्षित करते हैं, लेकिन यह वीडियो वाकई सबको चौंकाने और हंसाने वाला बन गया है. वीडियो को bridal_lehenga_designn नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.