Dulha Dulhan Ka Video Pandit Ji Ne Dulha Dulhan Ko Ladaya Shadi Ka Video Google Trends Pandit Ji Said Something In Mandap And Bride Groom Started Fighting This Wedding Day Video Went Viral
Dulha Dulhan Ka Video: पंडित जी ने मंडप में कह दी ऐसी बात, सुनकर आपस में ही लड़ पड़े दूल्हा-दुल्हन | देखिए
Dulha Dulhan Ka Video: इस वीडियो में ऐसा कुछ होता है जो शायद ही पहले कभी देखा गया हो. वीडियो देखकर हर कोई चौंक गया.
Dulha Dulhan Ka Video: शादी से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन के बीच हंसी-मजाक का अनोखा नजारा देखने को मिलता है. यह वीडियो इतना मजेदार है कि इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों ने लाइक किया है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में पंडित जी की एक बात ने पूरे माहौल को हंसमुख बना दिया. लोग इस वीडियो को बार-बार देखकर हंस रहे हैं और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं. यह वीडियो शादी की रस्मों के बीच हुए एक अनोखे पल को दिखाता है, जो हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देता है.
दूल्हा-दुल्हन की भिड़ंत
ध्यान खींच रहे इस वीडियो में दिखता है कि शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं और दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं. तभी पंडितजी मजाक के मूड में आ जाते हैं और पास रखी कुर्सी की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, ‘जो इस कुर्सी पर पहले बैठेगा, वही घर चलाएगा.’ बस, इतना सुनते ही दूल्हा-दुल्हन के बीच मजेदार जंग शुरू हो जाती है. दोनों कुर्सी पर पहले बैठने के लिए आपस में हंसी-मजाक में खींचतान करने लगते हैं. कुछ ही सेकंड की इस मस्ती में आखिरकार दुल्हन बाजी मार लेती है और कुर्सी पर पहले बैठ जाती है.
यह नजारा इतना मजेदार है कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पाते. वीडियो की खास बात यह है कि यह शादी जैसे गंभीर मौके पर भी हल्के-फुल्के पल को दिखाता है, जो हर किसी को पसंद आ रहा है. दूल्हा-दुल्हन के इस वीडियो को witty_wedding नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. अब इस वीडियो पर यूजर्स एक से एक मजेदार रिएक्शन पोस्ट कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.