Dulha Dulhan Ka Video Shadi Me Paise Lootne Laga Dulha Shadi Ka Video Google Trends Groom Looted Money At His Own Wedding Everyone Shocked This Shadi Ka Video Went Viral
Dulha Dulhan Ka Video: खुद की शादी में पैसे लूटने लगा दूल्हा, देखकर दुल्हन को सदमा ही बैठ गया | देखें वीडियो
Dulha Dulhan Ka Video: शादी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह दूल्हा स्टेज पर पैसे लूटने लगता है. फिर अगले सेकेंड जो हुआ हर कोई चौंक गया.
Dulha Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया पर कब कौन सा नजारा देखने को मिल जाए. पहले से शायद ही कोई अंदाजा लगा पाता होगा. यहां शादी से लेकर जानवरों तक के वीडियो धूम मचाते नजर आते हैं. इन्हीं वीडियो में कई बार ऐसे सीन नजर आते हैं जिनपर चाहकर भी कोई यकीन नहीं कर पाता है. फिलहाल शादी से जुड़ा एक वीडियो ध्यान खींच रहा है. इसमें दूल्हे ने स्टेज पर ऐसी हरकत की जिसे देखकर हर कोई चौंक गया. मेहमानों के साथ-साथ दुल्हन भी उसकी हरकत पर हैरान रह गई. अब आलम यह है कि वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
पैसे क्यों लूटने लगा दूल्हा
शादी के इस वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर हैं. मालूम होता है जयमाला का कार्यक्रम तुरंत होकर हटा है. इतने में एक महिला स्टेज पर चढ़ती है. मालूम होता है कि वो दूल्हा या दुल्हन में से किसी की रिश्तेदार है. महिला स्टेज पर आते ही नोटों की गड्डी निकालती है और उसे हवा में उड़ा देती है. नोट देखते ही दू्ल्हा पागल हो जाता है. फिर क्या था वो खुद को रोक नहीं पाया और खुद की शादी में स्टेज पर पैसे लूटने लगा. उसकी इस हरकत पर महिला ने उसे रोकना चाहा मगर वो नहीं माना. दुल्हन भी इस सीन को देखकर चौंक गई और हंसी नहीं रोक पाई.
दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा यह वीडियो जिसने भी देखा दंग ही रह गया. इसे देखकर नेटिजन्स चाहकर भी अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘अपनी वाइफ को शॉपिंग करवाने के लिए पैसे लूट रहा है भाई.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘दूल्हा तो पैसे का सम्मान कर रहा है.’ इसी तरह के रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं. वीडियो को zindagi.gulzar.h नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है. हजारों की संख्या में वीडियो को लाइक्स और शेयर किया जा चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.