Dulha Dulhan Ka Video: रस्मों में बिजी थे दूल्हा-दुल्हन, तभी टूट गई छत, फिर जो दिखा हिल ही जाएंगे | देखें वीडियो

Dulha Dulhan Ka Video: देख सकते हैं कि किस तरह शादी के दौरान रस्में चल रही थीं उसी समय छत ही टूट गई. आगे का नजारा वाकई हिला देगा.

Published date india.com Updated: June 14, 2025 3:15 PM IST
Dulha Dulhan Ka Video

Dulha Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के दौरान हुए हादसे ने सभी को चौंका दिया है. यह घटना एक गांव की है, जहां घर की छत पर मंडप सजाया गया था और शादी की रस्में चल रही थीं. दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे थे और पंडित मंत्रोच्चार कर रहे थे. आस-पास दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग खड़े होकर इस शुभ अवसर को देख रहे थे. तभी अचानक छत का एक हिस्सा ढह गया. वहां खड़े कई रिश्तेदार छत के साथ नीचे गिर गए. हालांकि राहत की बात यह रही कि दूल्हा और दुल्हन सुरक्षित रहे.

शादी के दौरान हादसा

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे ही छत गिरी, वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई. कुछ लोग भागते नजर आए तो कुछ नीचे गिरे लोगों की मदद करने लगे. वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए होंगे, हालांकि किसी की जान जाने की खबर नहीं है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं. एक यूजर ने लिखा, “हादसा काफी गंभीर लगता है.” वहीं, कुछ लोगों ने इस दर्दनाक घटना पर भी मजाकिया कमेंट किए, जिसे कई यूजर्स ने निंदनीय बताया.

इंस्टाग्राम पर दिखेगा वीडियो:

सतर्कता की जरूरत

इस तरह के हादसे यह बताते हैं कि किसी भी समारोह में सुरक्षा का ध्यान रखना कितना जरूरी है. छत जैसी जगहों पर जब कई लोग इकट्ठा होते हैं, तो पहले उसकी मजबूती की जांच होनी चाहिए. शादी जैसे आयोजनों में भीड़ होती है और थोड़ी सी लापरवाही भारी नुकसान का कारण बन सकती है. यह घटना भले ही एक गांव की हो, लेकिन यह सबके लिए एक चेतावनी है. आयोजकों को चाहिए कि वे शादी के स्थान की संरचना की जांच जरूर करवाएं, ताकि इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हों. शादी के इस वीडियो को kumar_omkar_77 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.