Shadi Ka Video: दूल्हे के स्वागत में सास ने किया ऐसा जबर डांस, दुल्हन छोड़कर उन्हें ही देखना लगा दूल्हा | देखें वीडियो

Dulha Dulhan Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि बारात लेकर पहुंचे दूल्हे के स्वागत में दुल्हन की मां डांस करते हुए नजर आती हैं. फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आता है सबसे ज्यादा देखने लायक है.

Published date india.com Updated: December 15, 2025 7:42 AM IST
Viral Video Today
सांस ने दूल्हे के सामने किया जबरदस्त डांस. (Photo/Instagram)

Dulha-Dulhan Ki Shadi Ka Video: सोशल मीडिया पर विवाह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं. इनमें कुछ खूब हंसाते हैं तो कई बार नजारे हैरान कर देते हैं. अभी विवाह से जुड़ा एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. इसमें दूल्हे के स्वागत में खुद उसकी सास जबरदस्त डांस करते हुए नजर आती हैं. सास डांस भी इतना जबरदस्त करती हैं कि दूल्हे के साथ पूरी बारात दुल्हन को छोड़कर सिर्फ उन्हीं का डांस देखने लगती है.

सास ने किया जबरदस्त डांस

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि बैंक्वेट हॉल में विवाह से जुड़ी सभी तैयारी कर ली गई है. दुल्हन पक्ष से परिवार के सभी लोग दूल्हे के स्वागत पहुंच चुके हैं. इधर दुल्हन भी बेसब्री से दूल्हे के इंतजार में बैठी है. समय बीतता है और दूल्हा बारात लेकर बैंक्वेट हॉल के बाहर पहुंचता है. फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है सबसे ज्यादा देखने लायक है. इसमें देखेंगे कि बारात के पहुंचते ही बैकग्राउंड में हिंदी फिल्म का गाना बजता है. शुरुआत लगता है कि दूल्हे के स्वागत में दुल्हन खुद डांस कर रही है.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मगर तब दूल्हे के साथ आए बाराती भी चौंक गए जब बताया गया स्वागत में खुद सास डांस कर रही हैं. अब इसके बाद जो कुछ होता है सबकुछ कैमरे में कैद है. इसमें देखेंगे कि दूल्हे को देखते ही दुल्हन की मां इतना जबरदस्त डांस करती हैं कि सभी बस देखते रह जाते हैं. सास के डांस का हर एक स्टेप इतना परफेक्ट होता है मानो वो खुद सुपर डांसर हों. बरहाल दूल्हे की एंट्री पर सास के डांस का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इसे इंस्टाग्राम पर bollygarageweddingchoreography नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.