Dulhe Ka Gussa: रसगुल्ला खाने के बजाय मुंह फुलाने लगी दुल्हन, दुल्हे ने तभी जड़ दिया तमाचा | Video Viral

Dulhe Ka Gussa: वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा प्यार से दुल्हन को रसगुल्ला खिलाता है, मगर वो मुंह फुलाए खड़ी रहती है.

Published date india.com Updated: May 29, 2023 4:49 PM IST
Bride Groom Fight

Dulhe Ka Gussa: शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं. सीजन में तो विवाह से जुड़े वीडियो की बाढ़ सी आ जाती है. स्क्रीन जितना स्क्रोल करते हैं ज्यादातर शादियों से जुड़े वीडियो ही सामने आते हैं. इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं जो खूब हंसाते हैं. मगर कई बार दूल्हा-दुल्हन के बीच तकरार भी देखने को मिलती है. बात मारपीट तक भी पहुंच जाती है. अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जब दूल्हे को किसी बात पर इतना गुस्सा आया कि उसने दुल्हन को जोरदार तमाचा जड़ दिया.

रसगुल्ला देख नाराज हो गई दुल्हन

सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं. जयमाला की रस्म भी पूरी कर ली गई है. अब एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने की रस्म निभाई जाती है. थाली सामने आते ही दूल्हे ने तुरंत एक रसगुल्ला उठाया और हाथ दुल्हन की तरफ बढ़ा दिया. मानो दुल्हन अपने पतिदेव के हाथ में रसगुल्ला देखकर तुरंत इसे खा लेगी. मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ, उल्टा दुल्हन नाराज हो गई.

दुल्हन को जड़ा जोरदार तमाचा

देख सकते हैं कि रसगुल्ला दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन की तरफ किया, उसने मुंह फुला लिया. उसने मुंह पीछे की तरफ कर लिया. इसके बाद भी दूल्हा एक बार फिर रसगुल्ला खिलाने की कोशिश करता है. दुल्हन ने फिर वही हरकत की और रसगुल्ला नीचे गिर गया. दुल्हन का ऐसा व्यवहार देख दूल्हे को बहुत गुस्सा और उसने तभी दुल्हन को जोरदार तमाचा जड़ दिया. थप्पड़ इतना जोरदार था कि दुल्हन ने तुरंत गाल पर हाथ लिया और बेचारी दूल्हे को देखती रह गई.

इंस्टाग्राम पर छाया वीडियो

दूल्हा और दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. हालांकि इसने इंस्टाग्राम पर धूम मचा रखी है. वीडियो अभी तक हजारों लाखों बार देखा जा चुका है. इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर kashyap_memer नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.