
Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Dulhan Ka Dance: इंटरनेट पर शादी से जुड़े वीडियो की भरमार है, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो लोगों के दिलों को छू जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दुल्हन ने अपनी शादी में ऐसा जबरदस्त डांस किया कि दूल्हा भी देखता रह गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दूल्हे की एंट्री होती है, बैंक्वेट हॉल में सबकी निगाहें उस पर टिकी होती हैं. लेकिन कुछ ही पलों बाद दुल्हन की धमाकेदार एंट्री होती है, और वह आते ही संगीत की धुन पर थिरकने लगती है.
देख सकते हैं कि जैसे ही म्यूजिक बजना शुरू होता है, दुल्हन का डांस लोगों को हैरान कर देता है. उसका डांस स्टेप्स तो जबरदस्त होते ही हैं, लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है वो है उसके चेहरे के एक्सप्रेशन. दुल्हन का आत्मविश्वास, मुस्कान और भावनात्मक अंदाज ऐसा है कि दूल्हा उसे देखता ही रह जाता है. यह पल न केवल दूल्हे के लिए खास बन गया बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. हजारों बार देखा जा चुका यह वीडियो इंस्टाग्राम पर happyframes_ नाम के पेज पर शेयर किया गया है.
इस तरह के वायरल वीडियो अक्सर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं और इस वीडियो ने भी वही किया. दुल्हन की खुशी, उसका डांस और वह पल जब वह अपने जीवनसाथी का स्वागत कर रही थी. ये सब मिलकर वीडियो को यादगार बना देते हैं. यूजर्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और कमेंट्स में दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि ऐसा डांस और आत्मविश्वास शायद ही किसी और दुल्हन ने दिखाया हो. यह वीडियो शादी के पलों को और खास बना देता है, जिसे दूल्हा शायद जिंदगी भर भूल नहीं पाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.