Dulhan Ka Video: शादी में दुल्हन के रॉकिंग डांस परफॉर्मेंस पर फिदा हुए लोग, वीडियो ऐसा कि बार-बार देखेंगे

Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपनी बहनों और सहेलियों संग किस तरह स्टेज पर अपने रॉकिंग परफॉर्मेंस से धमाल मचा रही है.

Published date india.com Published: February 2, 2022 8:40 AM IST
Dulhan Ka Video

Dulhan Ka Video: शादी में डांस परफॉर्मेंस के लिए दुल्हनें काफी दिनों से तैयारी करती हैं. और जब मौका परफॉर्मेंस का आता है तो धमाल मचा देती हैं. सोशल मीडिया पर दुल्हन के डांस वीडियो की कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन सज-धजकर अपने बहनों और सहेलियों संग स्टेज पर धमाकेदार डांस कर रही हैं. उसके खूबसूरत डांस को देख वहां मौजूद सारे गेस्ट भी इंप्रेस हो गए. इस डांस वीडियो को बहुत शानदार तरीके से कोरियोग्राफ किया गया है.

शादी में दुल्हन का डांस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपनी बहनों और सहेलियों संग किस तरह स्टेज पर अपने रॉकिंग परफॉर्मेंस से धमाल मचा रही है. ‘तू ही तो मेरा प्यार माहिया’ गाने पर दुल्हन डांस करती दिख रही है. शादी से जुड़ा यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. साथ ही नेटिजन्स इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं.

यहां देखें वीडियो:

View this post on Instagram

A post shared by Vaivahik Wedding (@vaivahik)

वायरल हुआ दुल्हन का ये डांस वीडियो

इस वीडियो में दुल्हन जिस तरह से डांस स्टेप्स को परफॉर्म कर रही है वो देखने लायक है. इंटरनेट पर यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है. शादी के इस वीडियो को vaivahik नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया है. कैप्शन में लिखा गया है, “दुल्हन का रॉकिंग परफॉर्मेंस.” वीडियो को देखने के बाद एक यूजर लिखते हैं, ‘परफेक्ट सॉन्ग और डांस.’ बहुत से लोग इमोजी के जरिए भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.