Dulhan Ka Video: शादी में डीजे पर झूम रही थी दुल्हन तभी पड़ गई दूल्हे पर नजर, फिर जो दिखा सोच भी नहीं सकते | देखें वीडियो

Dulhan Ka Video: देखा जा सकता है कि किस तरह दुल्हन शादी में डीजे पर डांस कर रही होती है तभी सबकी नजरें दूल्हे पर पड़ती हैं. फिर जो दिखा यकीन ना करेंगे.

Published date india.com Updated: March 28, 2025 11:06 AM IST
Dulhan Ka Video

Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है. इसमें दुल्हन अपनी शादी के मौके पर डीजे पर डांस करती हुई नजर आ रही है. दुल्हन ने ‘संइया सुपरस्टार’ गाने पर अपने डांस से धमाल मचा दिया. इस वीडियो में वह अपनी खूबसूरत ड्रेस में सजी-धजी दिखाई देती है, और डांस के दौरान वह शरमाते हुए भी स्टाइलिश मूव्स करती है. तभीदूल्हा भी उसके साथ मस्ती करते हुए डांस फ्लोर पर खड़ा दिखाई देता है. सबकी नजरें जैसे ही दूल्हे पर पड़ती हैं उनके जज्बात बदल जाते हैं.

दूल्हे को देख चौंके लोग

हालांकि, वीडियो में दुल्हन का डांस बहुत आकर्षक था, लेकिन जब लोगों की नजर दूल्हे पर पड़ी, तो सब चौंक गए. दरअसल, दूल्हा और दुल्हन की जोड़ी एकदम मेल नहीं खाती थी. जहां दुल्हन अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींच रही थी, वहीं दूल्हा उसकी तुलना में काफी साधारण लग रहा था. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस असमंजस भरी जोड़ी पर मजेदार और आलोचनात्मक टिप्पणियां करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, ‘सच में सइयां सुपरस्टार है, लेकिन कोई हंसेगा नहीं.’

यहां इंस्टाग्राम पर दिखेगा वीडियो:

नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं

शादी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और कई लोग कपल की जोड़ी पर मजाक उड़ा रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग दूल्हे को लेकर मजेदार कमेंट्स कर रहे थे, जैसे कि ‘बागड़ बिल्ला संइया को सुपरस्टार बता रहे हैं.’ और ‘ये देखकर तो मैं टूट गया, धरती संकट में है.’ यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @hanumanrawat513 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था और इसे लाखों लोगों ने देखा. हालांकि साफ कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है. शादी से जुड़े प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.