Dulhan Ka Video: शादी से जुड़े एक से एक नजारे हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं. इनमें कई बार इनोशनल मोमेंट देखने को मिलता है तो कई बार हंसी मजाक से जुड़ा नजारा. मगर फिलहाल ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई चौंक गया. और साथ ही कुछ लोग इमोशनल भी हो गए. नजारा एक दुल्हन और उसके प्रेमी से जुड़ा हुआ है. दुल्हन शादी वाले दिन फेरों से कुछ घंटे पहले अपने प्रेमी से मिलने पहुंच जाती है. दोनों को मिलाने में उसका खास दोस्त साथ देता है. फ्रेम में कैद हुआ एक-एक पल कई लोगों को इमोशनल कर गया तो कई लोग को चकित.
प्रेमी से मिलने पहुंची दुल्हन
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने दोस्त के साथ कार में है और दोनों कहीं जा रहे हैं. कुछ ही सेकेंड में साफ हो गया कि वे दुल्हन के प्रेमी को ढूंढ रहे थे. दोनों उस लोकेशन पर पहुंच गए जहां दुल्हन का प्रेमी पहले से ही खड़ा था. दुल्हन जल्दी से कार से उतरी और प्रेमी के पास जा पहुंची. दोनों में कुछ मिनट तक बातें हुईं. फिर वे आपस में लिपट गए. दुल्हन और उसके प्रेमी के बीच क्या बातें हुईं ये तो सुनाई देती. मगर लोग दोनों की पीड़ा को अच्छे से समझ पा रहे थे. दुल्हन का दोस्त इस दौरान जानकारी देता है कि फेरों से दो घंटे पहले वो अपने प्रेमी से मिलने पहुंची है.
वो ये भी बताता है कि काफी दिनों से दुल्हन उससे जिद कर रही थी कि आखिरी बार तो उससे मिलना है. चाहे मुलाकात कुछ देर की ही क्यों ना हो. साथ ही दोनों के सच्चे प्यार के बारे में बताता है. इस वीडियो ने कई लोगों को इमोशनल कर दिया. दुल्हन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखकर एक यूजर ने लिखा है, ‘रिस्पेक्ट करो भाई.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘दूल्हा ज्यादा ही शरीफ है.’ कुछ लोगों ने इसे स्क्रिप्टेड भी बताया. इस वीडियो को chalte_phirte098 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपलोड किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.