Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दुल्हन और बच्चों से जुड़ा मजेदार सीन दिखाया गया है. दुल्हन शादी वाले दिन बच्चों को चेतावनी देती नजर आ रही है. शायद उसे ये पहले से आभास था कि बच्चे शादी में कुछ गड़बड़ करने वाले हैं. इसलिए दुल्हन ने उसे सख्त लहजे में वार्निंग दे दी. जवाब में बच्चों के रिएक्शन वाकई देखने लायक है. शादी से जुड़ा यह वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर गोली की स्पीड से वायरल हो रहा है. साथ ही नेटिजन्स जमकर रिएक्शन पोस्ट कर रहे हैं.
दुल्हन ने दी वार्निंग
ध्यान खींच रहे वीडियो में आप देखेंगे कि दुल्हन तैयार होकर गार्डन नें खड़ी है. मालूम होता है कि शादी वहीं होनी है. मंडप भी सजा दिख रहा है. और ठीक उसके सामने छोटे बच्चे दिख रहे हैं. दुल्हन ने उनसे कहा, “अगर कोई भी सामने आया तो एक-एक से पर्सनल हिसाब लूंगी. परसों ही वापस आ रही हूं. दुल्हन की इन बातों को बच्चे गौर से सुन रहे थे.” मालूम होता है कि दुल्हन फोटोशूट से पहले उन्हें चेतावनी दे रही है कि उसके फोटो सेशन के बीच कोई मत आ जाना. अब इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि उन्होंने दुल्हन की बात मानी या नहीं.
शादी से जुड़ा यह वीडियो tv1indialive नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. एक यूजर ने लिखा है, ‘बेस्ट ऑफ लक मिस्टर हसबैंड.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘ये तो बच्चों को भयानक धमकी है.’ इसी तरह के रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं. चंद सेकेंड के इस वीडियो को लाखों की संख्या में लाइक्स और व्यूज भी मिल चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.