Dulhan Ka Video: शादी-ब्याह के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं. इनमें दिखने वाले अलग-अलग नजारे लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं. अभी इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन का अंदाज देख हर लोग हंस भी रहे हैं और भावुक भी हुए जा रहे हैं. यह वीडियो शादी के तुरंत बाद का मालूम होता है, जब सारी रस्में पूरी हो चुकी होती हैं. वीडियो में दुल्हन अकेली खड़ी नजर आती है. उसके चेहरे पर हल्की मुस्कान है, लेकिन आंखों में अपने मायके को छोड़ने का दर्द भी साफ झलकता है. इसी दौरान एक शख्स दुल्हन के पास आता है और उससे हल्के-फुल्के अंदाज में सवाल पूछता है. मगर दुल्हन का जवाब इस पल को खास बना देता है. यही सादगी और सच्चे भाव इस वीडियो को लोगों के दिलों तक पहुंचा रहे हैं.
दुल्हन का अनोखा अंदाज
इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुए इस वीडियो में शख्स दुल्हन से पूछता है कि अपने विवाह के दिन उसे कैसा लग रहा है. इस सवाल पर दुल्हन पहले मुस्कुरा देती है और इशारों में बताती है कि उसका दिल जोर-जोर से धड़क रहा है. इसके बाद जब उससे पूछा जाता है कि कैसी फीलिंग आ रही है, तो दुल्हन अचानक गुनगुनाने लगती है और कहती है, ‘धक-धक करने लगा…’. इतना कहते ही वह खुद ही जोर से हंस पड़ती है. उसका यह मासूम और फिल्मी अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. इस छोटे से पल में दुल्हन की खुशी, घबराहट और भावनाएं एक साथ दिखाई देती हैं.
शादी का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर witty_wedding नाम के पेज से शेयर किया गया है. इसे कुछ ही घंटों में इसे हजारों बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और दुल्हन की सादगी की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो बहुत रियल और दिल से जुड़ा हुआ है. कुछ लोगों ने लिखा कि शादी के दिन हर दुल्हन के मन में ऐसी ही भावनाएं होती हैं, बस हर कोई उन्हें शब्दों में नहीं कह पाता. इसी तरह के रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.