Dulhan Ka Video: विदाई में चाहकर भी रो ना पाई दुल्हन, ऊं..ऊं करते ही छूट गई तगड़ी हंसी | देखें वीडियो

Dulhan Ka Video: दुल्हन का यह वीडियो गोली की स्पीड से वायरल हो रहा है. इसमें देख सकते हैं कि किस तरह विदाई में उसकी हंसी छूट जाती है.

Published date india.com Updated: December 24, 2025 6:39 PM IST
Dulhan Ka Video

Dulhan Ka Video: शादी-विवाह के वीडियो में हर तरह के नजारे देखने को मिल जाते हैं. इसमें कभी डांस तो कभी इमोशनल सीन तो कभी हंसी-ठिठोली से जुड़े नजारे अक्सर देखने को मिलता है. कई बार तो शादी के ऐसे फनी मोमेंट सामने आ जाते हैं जो लंबे समय तक याद रहते हैं. फिलहाल इसी तरह का एक वीडियो ध्यान खींच रहा है. वीडियो दुल्हन की विदाई से जुड़ा हुआ है. इसमें विदाई के समय रोते-रोते अचानक दुल्हन को अपनी आवाज पर ही हंसी आ जाती है. फिर क्या था वहां ऐसा माहौल बन गया कि हर कोई लोटपोट हो गया.

विदाई में दुल्हन की हंसी

इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुए वीडियो को देखकर मालूम होता है शादी संपन्न हो गई है. अब विदाई की बारी है. जैसा कि देखने को मिलता है कि विदाई के समय दुल्हन अपना घर नहीं छोड़ पाती और खूब रोती है. ऐसा ही शुरुआत में इसमें भी देखने को मिला. मगर थोडी देर बाद ही दुल्हन को खुद की रोने की आवाज पर ही हंसी आ गई. वो रोते-रोते हंस पड़ी. फिर क्या था दुल्हन को देखकर दूल्हा और फिर उसके नाते-रिश्तेदार भी हंस पड़े. देख सकते हैं कि मौके पर मौजूद हर बंदा लोटपोट हो गया. विदाई के समय का ये ऐसा सीन है जो कम ही देखने को मिलता है.

इंस्टाग्राम पर देखिए इस वीडियो को:

लोटपोट हुए यूजर्स

दुल्हन के इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के चेहरे पर भी स्माइल बिखेर दी. शादी का यह वीडियो जिसने भी देखा हंस पड़ा. विवाह के इस वीडियो को tv1indialive नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो पर अब खूब मीम्स भी बनाए जा रहे हैं. लाखों की संख्या में वीडियो को लाइक्स और मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.