OMG Video: स्टेज पर गैर आदमी ने दुल्हन को गोद में उठाया तो पड़ गया जोरदार थप्पड़, आगे जो हुआ वो देखकर को रह जाएंगे हक्के-बक्के

Viral Viral: जयमाला के स्टेज में दुल्हन को गोद में उठाना एक आदमी के लिए भारी पड़ गया. इस आदमी को दुल्हन का जोरदार थप्पड़ खाना पड़ा.

Published date india.com Published: November 19, 2023 9:31 AM IST
OMG Video: स्टेज पर गैर आदमी ने दुल्हन को गोद में उठाया तो पड़ गया जोरदार थप्पड़, आगे जो हुआ वो देखकर को रह जाएंगे हक्के-बक्के
दुल्हन का वायरल वीडियो

Dulhan Ka Viral Video: दुल्हा-दुल्हन के वीडियो अक्सर वायरल होते हैं. एक और वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे देखकर आप भी जोर-जोर से पेट पकड़कर हंसने लगेंगे. दरअसल, जयमाला के समय दुल्के को उसका दोस्त गोद में उठा लेता है और दुल्हन जयमाला नहीं डाल पाती हैय ये देखकर दुल्हन के पीछे खड़ा एक शख्स उसे भी गोद में उठा लेता है और दुल्हन दुल्हे के गले में जयमाला डालती है, लेकिन इसके बाद जो होता है वो देखकर आप भी चौंक जाएंगे और खूब हसेंगे.

दुल्हन जैसे ही नीचे उतरती है वह उस शख्स को जोरदार चप्पड़ जड़ देती है जिसने उसे गोद में उठाया था. इतना ही नहीं उस शख्स को भी गुस्सा आता है और वह किनारे में खड़ी एक महिला को चांटा मारकर चला जाता है. जयमाला के स्टेज का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसमें तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. हालांकि, कई लोगों ने दुल्हन की इस हरकत को गलत भी बताया है.

यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो-

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @kya_re_bhikmangyaaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 11 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘यह बिल्कुल भी हास्यास्पद नहीं है. मैं उसकी पत्नी के लिए दुखी महसूस कर रहा हूं.’, एक और यूजर ने लिखा, ‘शायर दूसरी महिला उसकी पत्नी थी. उसे फ्री का थप्पड़ पड़ गया.’ इस तरह के कई रिएक्शन वीडियो पर आए हैं. 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.