
Rishabh Kumar
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां ... और पढ़ें
Dulhe Ka Video: सोशल मीडिया पर आए दिन शादी विवाह के कई मजेदार वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाते हैं, इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा डांस कर रहा होता है. इतने में एक शख्स वहां पैसे उड़ाने के लिए आते हैं. फिर वो ऐसी हरकत कर बैठता है की लोग कहते हैं. फूफा ऐसे ही होते हैं. आइए जानते हैं इस वीडियो के बारे में विस्तार से.
वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव की एक शादी में दूल्हा अपने परिवार के लोगों के साथ खुशी-खुशी डांस कर रहा है. शादी के दिन हर कोई खुश होता है – कोई नाच-गाकर तो कोई पैसे उड़ाकर अपनी खुशी जताता है. ऐसे ही एक मौके पर जब दूल्हा डांस करता है, तो उसके ‘फूफा जी’ भी स्टेज पर आते हैं और उसकी नजर उतारने के लिए पैसे निकालते हैं. लेकिन जो अगला सीन होता है, वो बड़ा ही मजेदार है. फूफा जी पैसे को हवा में उड़ाने के बजाय, उसे कुछ पल हाथ में घुमाते हैं और फिर चुपचाप वापस अपनी जेब में रख लेते हैं. यह देख वहां मौजूद लोग हंस पड़ते हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
financially, I am the uncle in red shirt pic.twitter.com/fDN1EtPced
— SwatKat💃 (@swatic12) June 6, 2025
वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शेयर किया गया है. वीडियो में एक शख्स खुद को “लाल शर्ट वाला चाचा” बता रहा है. अब तक इस वीडियो को 5.66 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.लोगों ने इस पर खूब कमेंट भी किए हैं. कुछ लोगों ने चाचा की हालत को अपनी जिंदगी से जोड़ा, तो कुछ ने उन्हें ‘शार्प माइंडेड’ यानी दिमागदार बताया. एक यूजर ने मजाक में लिखा, “वो पैसा भी उधारी का होगा!” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “नीले शर्ट वाले को लगा था कि पैसे उसे मिलने वाले हैं!”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.