Dulhe Ka Video: शादी से पहले वोट डालने पहुंचा दूल्हा, बोला- पहले मतदान उसके बाद बहू... देखें वायरल वीडियो

Dulhe Ka Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा सज-धजकर मतदान केंद्र अपने वोट का इस्तेमाल करने पहुंचा है. इस दौरान उसने पत्रकारों से भी बातचीत की.

Published date india.com Published: February 10, 2022 2:24 PM IST
Dulhe Ka Video

Dulhe Ka Video: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. मतदान के लिए लोगों में खासा उत्साह भी देखने को मिल रहा है. पहले चरण में 11 जिलों की कुल 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. मतदान के बीच कई तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब फिर से एक वीडियो सामने आया है, जो एक दूल्हे का है. दूल्हा अपनी शादी से पहले मतदान केंद्र पर वोटिंग के लिए पहुंचा. दूल्हे का कहना है कि पहले मतदान और फिर बहू. दूल्हे ने अपना नाम अंकुर बालियान बताया. सोशल मीडिया पर शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

शादी से पहले दूल्हा पहुंचा वोट देने

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा सज-धजकर मतदान केंद्र अपने वोट का इस्तेमाल करने पहुंचा है. इस दौरान उसने पत्रकारों से भी बातचीत की. वीडियो में वो कहता हुआ दिख रहा है. ‘पहले मतदान, फिर बहू उसके बाद सब काम.’ दूल्हा मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

यहां देखें वीडियो:

दूल्हे का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई .यूपी, उत्तराखंड ने पोस्ट किया है. शादी के दिन जिस तरह से दूल्हे पहला वोट डालने पहुंचा इसकी सभी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं. बता दें कि पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. पहले चरण में 2.28 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.