
Rishabh Kumar
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां ... और पढ़ें
Dulhe Ka Video: शादी से जुड़े कई वीडियो रोज़ाना इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं. कभी कोई शानदार डांस दिखता है, तो कभी दूल्हा-दुल्हन के मजेदार पल लोगों का ध्यान खींचते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दूल्हे के दोस्त उसे डांस करने से रोकते हैं, लेकिन जैसे ही साली उसे डांस करने को कहती है, वह खुद को रोक नहीं पाता और डांस करने लगता है. इसके बाद जो होता है, उसे देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो को लोग एक दूसरे के साथ खूब शेयर कर रहे हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा सूट-बूट में स्टेज पर खड़ा होता है, जबकि दुल्हन मस्ती में डांस कर रही होती है. वह दूल्हे से भी डांस करने को कहती है, लेकिन तभी कहानी में ट्विस्ट आता है. दूल्हे के दोस्त और भाई उसे डांस करने से मना कर देते हैं. पहले तो दूल्हा उनकी बात मानता है और डांस नहीं करता. लेकिन जैसे ही साली साहिबा स्टेज पर आती हैं, सारा माहौल बदल जाता है। वह दूल्हे से प्यार से कहती हैं – “जीजू, डांस करिए ना!” बस फिर क्या था! दूल्हा अपने दोस्तों की बात भूल जाता है और दुल्हन के साथ जमकर डांस करने लगता है। वीडियो में उसे कमर मटकाते हुए, दुल्हन के साथ ताल मिलाकर नाचते देखा जा सकता है.
यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के यूजर ने शेयर किया है. अब तक इसे हजारों लोग देख और लाइक कर चुके हैं. वीडियो को देखकर लोग खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है की साली का जादू ऐसा चला कि दूल्हा भाइयों की बातें ही भूल गया, वहीं एक दूसरे ने लिखा की बिहार की शादियों में ऐसा ही होता है, भाई!. वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा की मैं भी ऐसा ही डांस करूंगा, साली को इम्प्रेस करना तो बनता है! इस तरह के कई वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसे देख लोग खूब मौज काटते हैं,
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.