
Rishabh Kumar
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां ... और पढ़ें
Viral Video: हिंदू धर्म के शादी विवाह में कई जूता चुराई का एक मजेदार रस्म होता है, जिसमें आमतौर पर आमतौर पर दुल्हन की बहनें और सहेलियां निभाती हैं. इसमें वो दूल्हे के जूते चुराकर बदले में नेग मांगती हैं. ये रस्म हंसी-मजाक और मस्ती का माहौल बनाता है. इन दिनों इंटरनेट पर जूता चुराई रस्म का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिखता है की दूल्हा अपना जूता नहीं निकालता है…इसके बाद सालियों के साथ मिलकर रिश्तेदार जो करते हैं वो देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठते हैं. आइए जानते हैं विस्तार से की वीडियो में आखिर ऐसा क्या जो इतना वायरल हो गया.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा शेरवानी पहनकर बैठा हुआ है और कुछ लड़किया उसका जूता निकालने का कोशिश कर रही है. आखिर में जब जूता नहीं निकलता है तो इस रस्म को पूरा करने के लिए रिश्तेदार भी शामिल हो जाते और हैं रस्म निभाने के नाम पर दूल्हे को जमीन पर गिरा दिया गया और जबरदस्ती उसके जूते खींच लेते हैं. यह सब देखकर वहां मौजूद मेहमान हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं, और कुछ लोग तो वीडियो बना रहे होते हैं. रिश्तेदारों के ऐसे कारनामे से दूल्हा खुद थोड़ा घबराया सा दिखाई देता है.
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @sgpranchi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को ऐसे जूता कौन चुराता है के कैप्शन के साथ शेयर किया है. इंटरनेट पर इस वीडियो को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग लाइक कर चुके हैं. कमेंट बॉक्स में बहुत से लोगों ने कमेंट भी किया है. कुछ सोशस मीडिया यूजर इसे मजेदार मान रहे हैं तो कुछ इसे गलत परंपरा बता रहे हैं.उनका कहना है कि रस्में प्यार और सम्मान से निभानी चाहिए, न कि जबरदस्ती और अपमान के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.