Dulhe Ka Video: शादी के रस्म में नेग लेने के लिए QR स्कैनर लेकर बैठ गया दूल्हा, वायरल वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स ने काटी मौज

Dulhe Ka Video:सोशल मीडिया पर आए दिन शादी से जुड़े कई वीडियोज वयरल होते रहते हैं इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है.

Published date india.com Published: April 20, 2025 9:07 PM IST
Groom Video
Groom Video

Dulhe Ka Video: सोशल मीडिया पर कई शादी के कई वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं, जिसे देख लोगों की हंसी छूट जाती है. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है, जिसमें दूल्हा शादी के रस्म में नेग लेने के लिए एक अनोखा तरीका ढूंढ निकालता है. जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स खूब मौज काट रहे हैं. ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग एक दूसके के साथ शेयर भी कर रहे हैं.

नेग लेने का अनोखा तरीका

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की शादी की रस्म चल रह होती है. लोग दूल्हे राजा को चंदन लगाते हैं और नेग देते हैं. उन्हीं लोगों में से एक दूल्हे के नजदीक जाता है और उसके पास रखें मोबाइल से यूपीआई का स्कैनर स्कैन करके उसको नेग के पैसे को ट्रांसफर करता है. ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है. इसको देखकर लोग सोशल मीडिया यूजर्स हैरान होते हैं और कुछ तो बेहद मजेदार रिएक्शन देते हैं.

देखें वीडियो

View this post on Instagram

Shared post on

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @timepass_need नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि इसे बिना किसी कैप्शन के शेयर किया गया है, लेकिन फिर भी यह लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है.

UPI का सही यूज

वीडियो पर यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा – “ऐसा मैं अपने शादी में भी करके आया,” वहीं दूसरे ने लिखा – “Correct use of UPI.” इसके अलावा कई लोगों ने हंसी से लोटपोट हो जाने वाली इमोजी कमेंट सेक्शन में शेयर की हैं. इस तरह के कई फनी वीडियोज आए दिन इंटरनेच पर वायरल होते रहते हैं. जिसे देख सोशल मीडियो यूजर्स खूब मौज काटते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.