OMG! ऑफिस में बार-बार बाथरूम जाना पड़ा महंगा, बाहर आते ही चली गई कर्मचारी की नौकरी

घटना चीन के जियांग्सू प्रांत की है. इंजीनियर ली (उम्र नहीं बताई गई) 2010 से कंपनी में काम कर रहे थे. अप्रैल-मई 2024 में कंपनी को शिकायत मिली कि वो बार-बार डेस्क से गायब हो जाते हैं.

Published date india.com Updated: December 21, 2025 3:13 PM IST
Toilet
तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है.

Ajab Gajab News: ऑफिस में ब्रेक लेना तो बनता है. लेकिन अगर बाथरूम ब्रेक ज्यादा लंबे और बार-बार हों तो नौकरी भी जा सकती है. चीन से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है. एक इंजीनियर को कंपनी ने इसलिए निकाल दिया क्योंकि वो एक महीने में 14 बार घंटों तक टॉयलेट में समय बिताता था. एक बार तो करीब 4 घंटे तक कर्मचारी बाथरूम में ही रहा.

Couple Viral Video: प्रेमी-प्रेमिका ने साथ में बनाया ऐसा वीडियो, देखते ही परिवार ने करा दिया निकाह | देखें VIDEO

बाथरूम में चार घंटे

ये घटना चीन के जियांग्सू प्रांत की है. इंजीनियर ली 2010 से कंपनी में काम कर रहे थे. अप्रैल-मई 2024 में कंपनी को शिकायत मिली कि वो बार-बार डेस्क से गायब हो जाते हैं. सर्विलांस फुटेज चेक करने पर पता चला कि वो 14 बार एक घंटे से ज्यादा टॉयलेट में रहे, सबसे लंबा ब्रेक 4 घंटे का रहा. कंपनी ने इसे काम से भागना माना और काम पर असर पड़ने की वजह से नौकरी खत्म कर दी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कोर्ट में किया केस

ली ने इसे गलत बताते हुए कोर्ट में केस ठोका. उन्होंने 3.2 लाख युआन (करीब 38 लाख रुपये) मुआवजे की मांग की. ली का कहना था कि उन्हें बवासीर (हेमोरॉइड्स) की समस्या है, इसलिए ज्यादा समय लगता था. उन्होंने दवाइयों के बिल और बाद में हुई सर्जरी के पेपर्स भी दिखाए. लेकिन कोर्ट ने कहा कि ये समय ‘सामान्य शारीरिक जरूरत से बहुत ज्यादा’ था. सबसे बड़ी बात है कि ली ने कंपनी को अपनी बीमारी के बारे में पहले कभी नहीं बताया और ना ही सिक लीव ली.

6 घंटे का टॉयलेट ब्रेक

कोर्ट ने कंपनी के फैसले को सही ठहराया, लेकिन ली की पुरानी सर्विस और मुश्किलों को देखते हुए मेडिएशन किया. कंपनी ने 30,000 युआन (करीब 3.5 लाख रुपये) देकर मामला सेटल कर लिया. मालूम हो कि ये कोई पहला केस नहीं था. साल 2023 में भी जियांग्सू में एक कर्मचारी को 6 घंटे तक टॉयलेट ब्रेक लेने पर निकाला गया था, कोर्ट ने उसे भी सही माना.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.