Exam ka Video: सोशल मीडिया इस दौर में कुछ भी वायरल हो सकता है. आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें छात्रों के अजीबो-गरीब जवाबों से भरी हुई आंसरशीट दिखाई देती है. इसी कड़ी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक बच्चे ने पूछे गए प्रश्नों के ऐसे उत्तर लिखे, जिसको पढ़कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. आंसरशीट पर लिखे गए उत्तरों को पढ़कर लोग इस मजेदार वीडियो को शेयर कर रहे हैं.
आंसरशीट ने लोगों के होश उड़ाए
वायरल हो रहे वीडियो में बच्चे ने आंसरशीट में ऐसे उत्तर लिखे, जिसको पढ़कर सबके होश उड़ गए. सवाल पूछा गया कि “गुलाब जामुन बनाने की विधि लिखो?” तो बच्चे ने लिखा- “सर गुलाब जामुन बनाने के लिए थोड़े गुलाब तोड़कर लाने चाहिए और फिर दोनों को पीसकर गुल्ले बना लेने चाहिए , गुलाब जामुन बनकर तैयार.” दूसरा प्रश्न पूछा गया कि “हमारे जीवन के 3 आधार लिखो?” बच्चे ने लिखा- “यू ट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम.” फिर तीसरा सवाल पूछा गया कि “सर्वनाम क्या है?” बच्चे ने उत्तर में लिखा- “नीरू कुमारी प्रजापति यही सर्वनाम है.”
वीडियो पर लोगों ने खूब कमेंट किए. कमेंट्स के हिसाब से लोगों ने बताया कि ये उत्तर किसी बच्चे ने नहीं बल्कि वीडियो को पोस्ट करने वाली यूजर ने खुद ही लिखा है. कमेंट्स में लोगों के अनुसार, प्रश्न और उत्तर की लिखावट समान है. वहीं तीसरे प्रश्न में लिखा गया नाम, ये वीडियो पोस्ट करने वाली यूजर का ही है. इस वीडियो को Neeru prajapati 20 ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. अभी तक इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- “राइटिंग आपकी है.” दूसरे यूजर ने लिखा- “टीचर जी अपनी लिखावट को जरा सुधार लो.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.