Exam Ka Video: मैथ्स के पेपर में छात्र ने लिख दी शायरी, मास्टर जी ने पढ़ते ही कर दिया पास | देखें वीडियो

Exam Ka Video: देख सकते हैं कि किस तरह टीचर एक स्टूडेंट की मैथ्स की कॉपी जांच रहे हैं. उन्होंने दिखाया कि छात्र ने प्रश्न के जवाब में क्या लिखा है. जवाब पढ़ते ही हंसी नहीं रुकेगी.

Published date india.com Published: July 10, 2024 12:00 PM IST
Exam Ka Video

Exam Ka Video: स्कूल-कॉलेज के अलावा पेपर चेकिंग से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जाते हैं. इनमें दिखने वाले नजारे लोगों को खूब हंसाने का काम करते हैं. किसी पेपर में पास होने के लिए छात्र ऐसे-ऐसे जवाब लिख आते हैं जिसे पढ़कर टीचर की भी हंसी नहीं रुकती है. अभी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है जो हर तरफ छाया हुआ है. वीडियो पेपर चेकिंग से ही जुड़ा हुआ है. इसमें टीचर मैथ्स की कॉपी चेक करता नजर आ रहा है. टीचर ने इस दौरान एक ऐसे छात्र की कॉपी दिखाई जिसमें उसने शायरी लिख दी है. टीचर ने अंत में उसे पास भी कर दिया. इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

मैथ्स के एग्जाम में छात्र ने ये क्या लिखा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि टीचर अपने घर में छात्रों की कॉपी जांच रहे हैं. थोड़ी देर बाद पता चलता है कि वो मैथ्स की कॉपी चेक कर रहे हैं. टीचर खासतौर पर एक छात्र की कॉपी पर ज्यादा फोकस डाल रहे हैं. वो दिखा रहे हैं कि उन्होंने छात्र के जवाब पर उसे कितने नंबर दिए हैं और क्यों दिए हैं. इतने में वो अंतिम पन्ने पर पहुंचते हैं. वहां छात्र ने लिखा था, ‘पढ़-पढ़कर क्या करना है. एक दिन तो मरना है. फिर भी पास होने की इच्छा है.’ टीचर ने उसकी शायरी पढ़ते ही उसे पासिंग मार्क्स दे दिया.

इंस्टाग्राम पर देखिए इस वीडियो को:

पास करने पर मजबूर हुए टीचर

पेपर चेकिंग से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह है. इसे लाखों की संख्या में लाइक्स और व्यूज भी मिल चुके हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘हर्ष बेनिवाल की कॉपी आ गई.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘मेरा बोर्ड का पेपर किसने लीक कर दिया.’ तीसरे यूजर ने लिखा है, ‘सर मुझे भी पास कर दो.’ एक और यूजर ने लिखा है, ‘सर आपने अजय नागर को फेल कर दिया था क्या.’ इसी तरह के फनी रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.