Fight Ka Video Baarat Me Band Wale Ki Ladai Maarpit Ka Video Google Trends Band Members Started Fighting With Each Other In Wedding Procession Rare Video Went Viral
Fight Ka Video: बीच बारात एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे बैंड वाले, मारपीट देख दूल्हा भी हिल जाएगा | देखें वीडियो
Fight Ka Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह बारात में बैंड वाले आपस में भिड़ जाते हैं. दोनों के बीच ऐसी लड़ाई होती है कोई भी हिल जाएगा.
Fight Ka Video: शादियों में हर तरह की मस्ती और उत्साह देखने को मिलता है, लेकिन कभी-कभी ऐसे हादसे भी हो जाते हैं, जिनकी उम्मीद नहीं होती. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बारात के दौरान बैंड-बाजे वाले आपस में भिड़ जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी बारात के साथ घोड़ी पर बैठकर जा रहा है और पीछे-पीछे बाराती भी डांस कर रहे हैं. इसी बीच, बैंड-बाजे की टीम में शामिल दो लोग आपस में लड़ाई करने लगते हैं. दोनों के बीच घूंसे-लात की बरसात हो गई.
बैंड वालों की लड़ाई
वीडियो में दिखाया गया कि बैंड बाजे की टीम में शामिल लाइट वाले एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगते हैं. लड़ाई इतनी तेज हो जाती है कि दोनों एक-दूसरे को बुरी तरह पीटने लगते हैं।. यह दृश्य देखने में बहुत अजीब था क्योंकि शादी के माहौल में यह बिल्कुल अप्रत्याशित था. जैसे ही लोग यह देख पाते हैं, वे दौड़कर लड़ाई को रोकने की कोशिश करते हैं. अंत में, अन्य बारातियों ने इन दोनों को एक-दूसरे से अलग किया और मामले को शांत कराया. कई यूजर्स का कहना है कि इस लड़ाई को देख दूल्हा भी हिल जाएगा.
फाइट से जुड़े इस वीडियो इंस्टाग्राम पर @bridal_lehenga_designn नाम के एकाउंट से शेयर किया गया है, और अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं. वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इनका बैंड अलग ही तरह से बज रहा है.” वहीं, दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, “ऐसे बैंड वाले से भगवान बचाए.” यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और लोग इसे देखकर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.