अक्सर फिल्मों में आपने स्पाइडर-मैन (Spiderman) को खलनायकों से लड़ते देखा होगा. लेकिन अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे देख आप चौंक जाएंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि वीडियो में आप जो नजारा देखेंगे, वो आसानी से देखने को नहीं मिलता. दरअसल, दुनिया को बचाने वाले सुपरहीरो स्पाइडर-मैन और सबको खुश करने वाले सैंटा क्लॉज़ ही एक-दूसरे से भिड़ गए. जी हां, हम कोई मजाक नहीं कर रहे बल्कि ऐसा सच में हुआ है.
स्पाइडर-मैन और सैंटा के बीच हुई फाइट
वायरल वीडियो में आप देखेंगे की स्पाइडरमैन और सैंटा एक दूसरे जमकर पीट रहे हैं. ये कोई फिल्म सीन नहीं बल्कि रियल की फाइट है, जिसमें स्पाइडरमैन और सैंटा के बीच लात-घूसे भी चलते हैं. बीच सड़क पर एक-दूसरे से ढिशुम-ढिशुम करते इस वीडियो में कभी सैंटा की कॉस्टयूम वाला शख्स स्पाइडरमैन पर भारी पड़ता, तो कभी स्पाइडरमैन की कॉस्टयूम पहने शख्स सैंटा पर.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर theelaston नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वैसे तो किसी को लड़ते देख कर खुश होना अच्छी बात नहीं है पर लोग को ये वीडियो देख काफी एंटरटेन हो रहे हैं. यूजर्स ने सिर्फ इसे एन्जॉय कर रहे हैं बल्कि मजेदार कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं.
कल मनाया जाएगा क्रिसमस
देश-दुनिया में मसीह समाज का प्रमुख पर्व क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है. इस त्योहार के लिए चर्च में तैयारी चल रही है. सभी चर्च में क्रिसमस ट्री लाइटिंग और दूसरी अन्य व्यवस्थाएं जोर-शोर से की जा रही है. बता दें कि क्रिसमस के दिन केक काटकर लोग एक दूसरे को बधाई और शुभकामना देते हैं. धूमधाम से प्रभु यीशु के जन्म दिवस को सेलिब्रेट करते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.