By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
पड़ोसी से झगड़ा फिर मारपीट के बाद हत्या! तीन महीने बाद जंगल में मिला दंपत्ति का कंकाल
शिकायतकर्ताओं ने पड़ोसियों पर दंपति की पीट-पीट कर हत्या करने और शव को जंगल में फेंकने का आरोप लगाया है. पुलिस ने जंगल से सोमा मुंडा (45) और उनकी पत्नी इतवारी देवी (40) के कंकाल बरामद किए हैं.
झारखंड के सरायकेला-खरसांवा जिले में पुलिस ने जंगल से एक दंपति के कंकाल बरामद किए हैं. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. ये कंकाल तब बरामद किए गए जब उनके 12 वर्षीय बेटे ने अपने मामा के साथ पुलिस थाने जा कर दंपति की हत्या के संबंध में रविवार को मामला दर्ज कराई.
चौका पुलिस थाने के प्रभारी धर्मराज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुड्डा जंगल से सोमा मुंडा (45) और उनकी पत्नी इतवारी देवी (40) के कंकाल बरामद किए हैं. प्राथमिकी में शिकायतकर्ताओं ने पड़ोसियों पर दंपति की पीट-पीट कर हत्या करने और शव को जंगल में फेंकने का आरोप लगाया है.
बताया गया कि करीब तीन महीने पहले दंपति का अपने पड़ोसियों के साथ झगड़ा हुआ था, जो पीड़ितों को अक्सर छोटी-छोटी बातों पर गाली देते थे और पीड़ित कुछ दिनों बाद लापता हो गए थे.
पुलिस ने कहा कि इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है क्योंकि आरोपी फरार हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि कंकालों को फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेज दिया गया है. (इनपुट्स सहित)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें