By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
बिजली कनेक्शन कटने के नाम पर ठग लिए लाखों रुपये, जमाताड़ा में धरा में साइबर क्रिमिनल गैंग
जामताड़ा के एसपी मनोज स्वर्गियारी ने साइबर क्राइम के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत इन आरोपियों को जामताड़ा और नारायणपुर से गिरफ्तार किया गया है.
बिजली कनेक्शन काटने का फर्जी मैसेज भेजकर लोगों के बैंक अकाउंट साफ करने वाले जामताड़ा के साइबर क्रिमिनल्स के एक और गैंग का पर्दाफाश किया गया है. पुलिस ने 16 लाख नगद के साथ पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जामताड़ा के एसपी मनोज स्वर्गियारी ने साइबर क्राइम के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत इन आरोपियों को जामताड़ा और नारायणपुर से गिरफ्तार किया गया है.
इस गैंग के सक्रिय होने की सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आइपीएस राकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. इस टीम ने सतुआटांड़ निवासी रियाज अंसारी, सियाटांड़ गांव के बिनोद मंडल तथा शंभुनाथ मंडल को गिरफ्तार किया. बाद में उनकी निशानदेही पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनाडीह गांव के लक्ष्मण दत्ता और बिष्टोपुर गांव से मिलन दा को गिरफ्तार किया गया.
हालांकि इस मामले का आरोपी मदनाडीह गांव का आनंद दत्ता भागने में सफल रहा. छापेमारी के दौरान लक्ष्मण दत्ता के घर से 16 लाख 38 हजार रुपये नगद, 11 मोबाइल और 13 सिम जब्त किए गए. इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.
उल्लेखनीय है कि इसी तरह उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा की दादरी थाना पुलिस ने आम लोगों से एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 एटीएम कार्ड और 1.05 लाख रुपये भी बरामद किए.
दादरी पुलिस को सूचना मिली कि आम लोगों से एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाला एक आरोपी पीएनबी एटीएम में पहुंचा है. पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी को पीएनबी एटीएम के पास से ही धर दबोचा. पुलिस ने गाजियाबाद निवासी आमिर सैफी को गिरफ्तार किया. पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 एटीएम कार्ड और 1,05,000 रुपये भी बरामद किए.
आरोपी आमिर ने बरामद एटीएम कार्ड और रुपये के बारे में बताया कि सभी एटीएम उसने अपने साथी आबिद, पुत्र युसुफ, निवासी-ए-01 कॉलोनी, जलालपुर रोड, मुरादनगर, गाजियाबाद के साथ मिलकर बदले थे. आबिद रिश्ते में उसका जीजा है और दोनों साथ मिलकर एटीएम में आए लोगों को बहला-फुसलाकर पहले उनका एटीएम पिन देखते थे, फिर उनका एटीएम कार्ड बदल देते थे. उसके बाद पीड़ित के एटीएम कार्ड से कैश निकाल लिया जाता था. एटीएम की लिमिट से अलग-अलग जगह से शॉपिंग भी की जाती थी. (एजेंसी इनपुट्स)
Also Read:
-
‘कुत्ते पालो, बच्चे पैदा मत करो...’-Shefali Shah का बेबाक बयान, बोलीं- शादी मुश्किल चीज़ है...सोच लो!
-
पाकिस्तान में दूध बना सोना! कीमतों में हो सकती है 100 रुपये की बढ़ोतरी, जानिए 1 लीटर कितने का मिल रहा
-
पाकिस्तान में दूध बना सोना! कीमतों में हो सकती है 100 रुपये की बढ़ोतरी, जानिए 1 लीटर कितने का मिल रहा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें