Florida Man Three Secret Marriages Exposed Shocking Fraud Case
ऑनलाइन दोस्ती कर फंसाता था जाल में, चालाकी से तीन शहरों में की तीन शादियां, ऐसे खुला राज
Trending News: एक व्यक्ति ने तीन अलग-अलग काउंटियों में तीन महिलाओं से शादी कर ली और किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगने दी. जब राज खुला तो पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Marriage Fraud News: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने तीन अलग-अलग काउंटियों में तीन महिलाओं से शादी कर ली और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी. हर शादी में उसने अपनी असली पहचान छुपाई और खुद को अलग-अलग पेशे और नामों से बताया. लेकिन आखिरकार, उसकी चालाकी पकड़ में आ ही गई.
आरोपी का नाम हेनरी बेट्सी जूनियर बताया गया है, जो फिलहाल पुलिस हिरासत में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेनरी ने पाम बीच, मियामी-डेड और ऑरेंज काउंटी में तीन महिलाओं से शादी की थी. तीनों महिलाओं को लगता था कि वे ही उसकी एकमात्र पत्नी हैं. शादी करने से पहले उसने अपनी पहचान, घर का पता और पेशा भी अलग-अलग बताया था.
डेटिंग ऐप से फंसाता था जाल में
38 वर्षीय हेनरी ने तलाकशुदा महिलाओं को लक्षित करने के लिए बम्बल और टिंडर जैसे डेटिंग ऐप का कथित तौर पर इस्तेमाल किया. उसकी डेटिंग प्रोफाइल में लिखा था, ‘एक खूबसूरत महिला की तलाश है जो जीवन के उतार-चढ़ाव को समझती हो, भरोसेमंद हो.’
इन तीन महिलाओं से की शादी
हेनरी से शादी करने वाली पहली महिला टोनी बेट्सी थी, जिनसे उसकी मुलाकात 2020 में टिंडर पर हुई थी. उन्होंने उसी साल नवंबर में डुवल काउंटी कोर्टहाउस में शादी की. टोनी से शादी के बावजूद, हेनरी ने जल्द ही डेटिंग ऐप स्टिर पर ब्रांडी बेट्सी से मुलाकात की और 22 फरवरी, 2022 को मानेटी काउंटी में उनसे शादी कर ली. नवंबर 2022 में, हेनरी ने मैच डॉट कॉम के माध्यम से मिशेल बेट्सी से संपर्क किया और हर्नांडो काउंटी में उससे शादी कर ली, जबकि वह अभी भी टोनिया और ब्रांडी से विवाहित था.
कैसे खुली पोल?
महिलाओं को शक तब हुआ जब उनमें से एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा जिसमें उसका पति एक और महिला के साथ दिखा. यहीं से सच्चाई सामने आने लगी. उस महिला ने जब और जांच की तो उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है — बल्कि दो बार.
पुलिस ने जांच की शुरू
तीनों महिलाओं ने मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने जब हेनरी की पृष्ठभूमि खंगाली तो पाया कि उसने शादी के रजिस्ट्रेशन में झूठे दस्तावेज दिए थे और कानून का उल्लंघन किया है. उसके खिलाफ फ्रॉड, पहचान छुपाना, और शादी से जुड़े दस्तावेजों में जालसाजी के आरोप लगे हैं.
Add India.com as a Preferred Source
महिलाओं से आर्थिक लाभ भी उठाया
हेनरी का मकसद क्या था, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने महिलाओं से आर्थिक लाभ भी उठाया था. वो कभी बिजनेसमैन तो कभी सैन्य अधिकारी बनकर उनका विश्वास जीतता था. इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा बटोरी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.