Flying Cycle Video: पैडल मार-मारकर आसमान में उड़ा दी साइकिल, जापानी छात्रों ने किया गजब का कमाल | देखें वीडियो

Flying Cycle Video: जापानी छात्रों ने गजब का साइकिल बना दी है जो पैडल मारने पर हवा में उड़ती है. यकीन ना आए तो खुद देख लीजिए.

Published date india.com Updated: September 14, 2025 5:49 PM IST
Flying Cycle Video

Flying Cycle Video: जापान के स्टूडेंट्स ने फ्लाइंग कार बनाकर दुनिया का ध्यान खींचा है. इसका डेमो वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स फ्लाइंग साइकिल पर बैठा है और पहले रनवे पर पैडल के सहारे चला रहा है. साथ में कुछ सहयोगी भी हैं. देखते ही देखते वो पैडल मारकर साइकिल को हवा में उड़ा लेता है. और काफी ऊंचाई तक जाता है. वो जितना पैडल मार रहा है उतनी ही साइकिल उड़ रही है. ये साइकिल ना सिर्फ जमीन पर चलती है, बल्कि हवा में भी उड़ सकती है. इस अनोखे आविष्कार का नाम है ‘त्सुरुगी’ है जो एक ह्यूमन-पावर्ड एयरक्राफ्ट है.

कैसे बनाई फ्लाइंग साइकिल

बताया जा रहा है कि इसे बनाने में स्टूडेंट्स ने अल्ट्रालाइट मटेरियल्स का इस्तेमाल किया, ताकि यह हल्की और मजबूत हो. इस एयरक्राफ्ट में कोई इंजन नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से पैडल की ताकत पर चलता है. इसे बनाने का विचार जापान के मशहूर बर्डमैन रैली से प्रेरित था, जहां लोग अपने बनाए ह्यूमन-पावर्ड विमानों को उड़ाने की कोशिश करते हैं. स्टूडेंट्स ने मेहनत और इंजीनियरिंग की समझ से इस साइकिल को ऐसा डिजाइन किया कि यह हवा में लंबी दूरी तक उड़ सके.

यहां देखिए कमाल का नजारा:

View this post on Instagram

A post shared by Luxury (@luxury)

इंजीनियरिंग का कमाल

जानकारी के अनुसार, यह साइकिल 19 किलोमीटर तक हवा में उड़ी. यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, क्योंकि बिना इंजन के इतनी दूरी तय करना इंजीनियरिंग का कमाल है. इस सफलता ने न सिर्फ स्टूडेंट्स की मेहनत को साबित किया, बल्कि भविष्य में स्वच्छ और पर्यावरण फ्रेंडली उड़ान की संभावनाओं को भी दिखाया. जापानी स्टूडेंट्स का यह आविष्कार न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दिखाता है कि मेहनत और क्रिएटिविटी से कुछ भी संभव है. इसके वीडियो को luxury नाम के हैंडल से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.